पीपुल्स समूह पर ईडी की कार्रवाई, आठ लाख रुपये नकद जब्त

Updated on 06-09-2023 12:32 PM
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कंपनी रजिस्ट्रार की शिकायत पर पीपुल्स समूह भोपाल और इसके अंतर्गत आने वाली संस्थाओं के मामले में कई स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई की। इसमें आठ लाख रुपये नकद और कई दस्तावेज जब्त किए गए। समूह के निदेशकों पर पद का दुरुपयोग कर 250 करोड़ रुपये का ऋण संबंधित संस्थाओं को शून्य या बहुत कम ब्याज दर पर देने का आरोप है।

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद बताया गया कि धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 (पीएमएलए) के प्रविधानों के तहत समूह के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक जनकल्याण पारमार्थिक न्यास, पीपुल्स यूनिवर्सिटी, सार्क्स मेटल प्राइवेट लिमिटेड और उनके निदेशक रोहित पंडित, मयंक विश्नोई सहित अन्य ने पद का दुरुपयोग किया। वहीं पीपुल्स जनरल के निदेशकों पर आरोप है कि हास्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, पीपुल्स इंटरनेशनल एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और पीजीएच इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 250 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण संबंधित संस्थाओं को शून्य या बहुत कम ब्याज दरों पर दिया। इससे समूह के शेयरधारकों को हानि हुई। तलाशी अभियान के दौरान आठ लाख रुपये नकद और विभिन्न दस्तावेज जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि इस मामले में ईडी आगे भी जांच कर रही है।

पिछले साल भी मारा था छापा
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में भी पीपुल्स समूह के ठिकानों पर सर्चिंग कार्रवाई की थी। ईडी की टीम ने तब पीपुल्स समूह के पांच ठिकानों पर दबिश दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.