महिलाओं में उद्यमशीलता बढ़ने से हुई आर्थिक प्रगति

Updated on 10-02-2023 06:00 PM

महिलाओं में उद्यमशीलता बढ़ने से आथिक प्रगति हुई है। यह बात आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल में केन्द्रीय कृषि महिला संस्थान भुवनेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में हुई 2 दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर विशेषज्ञों ने कही। अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज (मिलेट्स) वर्ष 2023 में मिलेट्स के उत्पादन एवं प्र-संस्करण से महिला सशक्तिकरण पर हुई कार्यशाला में 250 से अधिक महिला कृषक और विशेषज्ञों ने सहभागिता कर अपने अनुभव साझा किये।

समापन-सत्र में निदेशक, केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान डॉ. सी.आर. मेहता ने कहा कि आज देश में महिलाएँ प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके योगदान से देश प्रगति पथ पर अग्रसर है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से आहवान किया कि उन्हें संस्थान द्वारा विकसित फार्म एवं प्र-संस्करण यन्त्र चलाने एवं मिलेट्स के प्र-संस्कृत उत्पाद बनाने के लिए आगे आना चाहिए। इससे महिलाओं को स्व-रोजगार और उत्तम स्वास्थ्य लाभ होगा। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण भी होगा। प्रधान वैज्ञानिक, केन्द्रीय कृषि महिला संस्थान भुवनेश्वर डॉ. सबिता मिश्रा ने बताया कि देश में विभिन्न स्थानों पर मिलेट्स आधारित प्र-संस्करण में ग्रामीण महिलाओं में उद्यमशीलता बढ़ी है, जिससे उनकी आर्थिक प्रगति हुई है।

प्रभागाध्यक्ष, सिंचाई एवं जल निकासी अभियांत्रिकी डॉ. के.वी.आर. राव ने कहा कि कम जल एवं कम उपज वाली मृदा में भी मिलेट्स का उत्पादन किया जा सकता है। वैज्ञानिक, कृषि यंत्रीकरण प्रभाग डॉ. स्वीटी कुमारी ने महिला उपयोगी कृषि यंत्रों की महत्वपूर्ण प्रस्तुति दी। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विशेषज्ञ डॉ. अंकिता पांडेय ने मिलेट्स के विपणन और ब्रांडिंग से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी।

समापन-सत्र में विभिन्न स्थानों के महिला किसान संगठनों के प्रमुख और गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधिओं ने भी भाग लिया। प्रधान वैज्ञानिक, केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान डॉ. दिपिका मुरूगकर ने पोषण संबंधी संशयों को दूर करने के लिये प्रश्नों के उत्तर दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.