युवती के चलते बदमाशों ने किया चाकू से हमला, दो की हालत नाजुक

Updated on 06-11-2023 12:28 PM

भोपाल। अरेरा हिल्स बाणगंगा चौराहा स्थित पीतल मंदिर के पास शनिवार रात बदमाशों के दो गुट आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान एक गुट के चार बदमाशों ने दूसरे गुट के दो लोगों पर चाकू-छुरी से प्राणघातक हमला कर दिया। एक के पेट, पीठ, पैर और चेहरे पर चोट आई थी, जबकि दूसरे की उंगलियों में चोट है। बदमाशों ने घायलों पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया गया था।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पुलिस को आरोपितों के इस विवाद का कारण का एक युवती बताई जा रही है। इसको लेकर यह विवाद हुआ है। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद इसकी पूरा घटनाक्रम सामने आ पाएगा। फिलहाल आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीम सीहोर और रायसेन में पहुंची है।

हम बता दें कि मोहम्मद शाहरुख पुत्र मोहम्मद अतीक (27) करीमबक्स कालोनी में रहता है। शनिवार रात वह अपने दोस्त शाहिद के साथ वीआईपी रोड जाने के लिए निकला था। इसी बीच शाहरुख खान नामक युवक ने शाहिद को फोन किया और उसे मिलने के लिए बाणगंगा स्थित पीतल वाले मंदिर के पास बुलाया। दरअसल दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा है, जिसमें राजीनामे को लेकर बातचीत करनी थी। शाहरुख खान के कहने पर शाहिद और मोहम्द शाहरुख बाणगंगा चौराहा पहुंचे। इस दौरान शाहरुख खान के साथ पप्पू चटका, विक्की वाहिद और एक अन्य युवक मौजूद था। आमना-सामना होने पर दोनों पक्षों के बीच पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर चारों बदमाशों ने मोहम्मद शाहरुख और शाहिद पर चाकू, छुरी से हमला कर दिया। इस दौरान चाकू लगने से शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच बचाव कर रहे मोहम्मद शाहरुख की उंगलियों में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद चारों बदमाश मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल शाहरुख और शाहिद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत नाजुक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.