रक्षाबंधन पर्व के चलते ट्रेनों में बढ़ा यात्रियों का दबाव, ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार

Updated on 29-08-2023 01:32 PM
भोपाल। रक्षाबंधन त्योहार से पूर्व ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। भोपाल व रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज, गोरखपुर, पुणे, जयपुर, रायपुर और चेन्नई जाने वाली 75 प्रतिशत ट्रेनों में 150 से अधिक वेटिंग है। कुछ ट्रेनों में तो नो रूम की स्थिति है, मतलब वेटिंग के टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। हालांकि रक्षाबंधन त्योहार के दौरान चलाई जाने वाली व पूर्व से चलने वाली कुछ विशेष ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने की गुंजाइश है।

इन मार्गों पर वेटिंग की यह स्थिति

दिल्ली - मंगलवार और बुधवार को भोपाल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच पर 50 से अधिक वेटिंग, एसी में 24 वेटिंग चल रही है। वही पांच सितंबर को भी इस ट्रेन में वेटिंग कम नहीं हुई। वहीं वही राजधानी एक्सप्रेस में एसी में 10 से अधिक वेटिंग चल रही है। पांच सितंबर तक वेटिंग क्लियर नहीं हो रही है।

मुंबई - मंगलवार और बुधवार को पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 30 से अधिक वेटिंग चल रही है। वही एसी में छह से अधिक वेटिंग है। वही चार सितंबर को स्लीपर में 14 वेटिंग आ रही है। वही पंजाब मेल एक्सप्रेस में 71 से अधिक वेटिंग आ रही है। जो कि चार सितंबर को 51 वेटिंग है।

रायपुर - मंगलवार और बुधवार को अमरकंटक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 290 से अधिक वेटिंग चल रही है। एसी में 27 वेटिंग है, जो कि चार सितंबर स्लीपर में वेटिंग आ रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में स्लीपर में 75 से अधिक वेटिंग चल रही है, साथ ही एसी में सात वेटिंग चल रही है, जो कि चार सितंबर तक 48 वेटिंग है।

जयपुर - मंगलवार और बुधवार को भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 117 से अधिक वेटिंग चल रही है। एसी में 24 वेटिंग है जो कि चार सितंबर तक स्लीपर में 21 वेटिंग आ रही है। बिलासपुर भगत की कोठी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 32 से अधिक वेटिंग आ रही है। वही पांच सितंबर तक 19 वेटिंग चल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.