नई पाइप लाइन बिछाने से कुछ स्थानों जर्जर लाइनों से लीकेज की समस्या

Updated on 06-11-2023 12:41 PM

 संत हिरदाराम नगर। बैरागढ़ एवं आसपास के इलाकों में रोज पानी सप्लाई करने की व्यवस्था को एक साल पूरा हो गया है। नागरिकों को अब भरपूर पानी मिलने लगा है लेकिन कुछ इलाकों में जर्जर पाइप लाइन के कारण लीकेज की समस्या बनी हुई है।

नगर निगम ने पिछले साल बूढ़ाखेड़ा स्थिति जल शोधन संयंत्र से वन ट्री हिल्स टेकरी तक पाइप लाइन बिछाई थी। इस कार्य पर एक करोड़ 87 लाख रूपये खर्च किए गए हैं। पाइप लाइन बिछाने के बाद ही प्रतिदिन जलापूर्ति की व्यवस्था शुरू की गई। टेस्टिंग के बाद शुरू हुई इस व्यवस्था से यहां की बड़ी आबादी को कम प्रेशर से पानी मिलने एवं कम पानी मिलने की समस्या से मुक्ति मिल गई है। कई इलाकों में गंदा पानी आने की शिकायत थी वह भी कम हो गई है। वन ट्री हिल्स पर दो ओवर हेड टैंक हैं। इन्हें प्रतिदिन सुबह एवं शाम को भरा जा रहा है। जल कार्य विभाग ने पानी की सप्लाई का नया शेड्यूल पिछले दिनों लागू किया था।

इन इलाकों में अब भी जर्जर लाइन

गिदवानी पार्क के निकट न्यू बी वार्ड एवं राजावीर मंदिर के आसपास अब भी बरसों पुरानी पाइप लाइनें बिछी हैं। यह लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। आए दिन क्षतिग्रस्त होने से एक तरफ पानी सड़कों पर बह जाता है तो दूसरी और नागरिकों को पानी नहीं मिल पाता। यही हाल बूढ़ाखेड़ा से संत हिरदारामजी की कुटिया के पास से गुजरकर गांधीनगर की ओर जाने वाली पाइप लाइन का है। यह लाइन करीब 25 साल पुरानी है। आए दिन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बह जाता है। गांधीनगर के नागरिकांे को भी समय पर पानी नही मिल पाता। यह लाइन अमृत दो योजना के तहत बदलने का प्रस्ताव है। चुनाव आचार संहिता के कारण काम रूका हुआ है। अब नागरिकों को कुछ समय इंतजार करना होगा। जल कार्य विभाग के एई सचिन साहू के अनुसार गंदे पानी एवं लीकेज की समस्या अभी नियंत्रण में है। शिकायत मिलने पर त्वरित समाधान किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.