पीएचई मंत्री के जिले में पेयजल संकट:CM के मंडला दौरे के बाद पटवारी ने उठाए सवाल, कहा- बीजेपी सच का सामना कब करेगी

Updated on 17-04-2025 12:45 PM

सीएम डॉ मोहन यादव ने बुधवार को मंडला जिले के टिकरवारा से लाड़ली बहना योजना की क़िस्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की। सीएम के मंडला दौरे के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मंडला जिले की महिलाओं की परेशानियां सीएम को बताईं हैं।

पटवारी ने एक्स पर लिखा- मुख्यमंत्री मप्र की लाड़ली बहनों को इस महीने भी ₹3000 देने की बजाय ₹1250 देने कल मंडला गए थे, किंतु क्या वे मंडला की लाड़ली बहनों की असल समस्याएं जानते हैं?

आदिवासी समाज की बहन बेटियां सबसे ज्यादा पीड़ित

  • पोषण संकट : आंगनवाड़ी में महीनों तक पोषण आहार नहीं मिलता, गर्भवती महिलाएं और बच्चे कुपोषण के शिकार हैं।
  • पेयजल संकट : दर्जनों गांवों में हैंडपंप सूखे पड़े हैं। बेबस महिलाएं आज भी कई किलोमीटर पानी ढोती हैं।
  • स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली : जननी एक्सप्रेस समय पर नहीं आती, अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयों की भारी कमी है।
  • सड़कें और सुरक्षा : गांवों की सड़कें खराब हैं। रात में सड़कों पर लाइट नहीं, जंगल के पास की बस्तियों में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है।
  • सबसे बड़ी विडंबना : कई महिलाएं अभी तक लाड़ली बहना योजना की पात्रता से बाहर हैं या फिर महीनों से उनके खाते में पैसे नहीं आए।

1250 के उपकार से ज्यादा सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य जरूरी पटवारी ने आगे लिखा- मुख्यमंत्री जी, जरूरतें तो 3000 प्रतिमाह में भी पूरी नहीं होंगीं। लेकिन, आप ₹1250 देकर ही एहसान जता रहे हैं। इस सरकारी उपकार से कहीं ज्यादा जरूरी है सुरक्षा, सम्मान, सुविधा और स्वास्थ्य। यदि कान खोलकर सुनेंगे, तो मंडला की बहन, बेटी भी पूछ रही है, झूठा वादा व सरकारी प्रचार खूब देख लिया। झूठी बीजेपी सच का सामना कब करेगी?

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला से लाड़ली बहनों के खातों में भेजे 1552 करोड़ रुपए बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला जिले के टिकरवारा गांव में आयोजित जनकल्याण कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 1552.38 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर किए। योजना के तहत लाड़ली बहना योजना की प्रत्येक हितग्राही को 1250-1250 रुपए की राशि मिली। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.