ग्वालियर के स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच से पहले भरा नाले का पानी, बीसीसीआई तक पहुंची रिपोर्ट

Updated on 20-09-2024 11:21 AM
ग्वालियर । 15 दिन बाद ग्वालियर के नए नवेले श्रीमंत माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय मैच होना है। इसमें नाले का पानी भरने की खबर नईदुनिया द्वारा प्रकाशित करने के बाद एमपीसीए से लेकर बीसीसीआई तक हड़कंप मच गया।

सुबह जैसे ही मामला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आया, तो उन्होंने निर्माण से जुड़े लोगों की पहले दिल्ली और उसके बाद ग्वालियर आकर क्लास ले डाली। चरमराई व्यवस्थाओं को इतने कम समय पर सुधारने के सवाल पर जब एमपीसीए पदाधिकारियों के हाथ पैर फूले, तो सिंधिया ने जिला प्रशासन और नगर निगम को युद्धस्तर पर जुटने के निर्देश दे दिए।


गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने जीडीसीए, एमपीसीए एवं कलेक्टर और निगमायुक्त से लंबी चर्चा कर एक-एक की जवाबदारी तय कर दी। मीटिंग के बाद सभी ने एक सुर में कहा कि समय से मैदान तैयार कर लिया जाएगा और एक भव्य मैच देखने को मिलेगा। हालांकि निर्माण के वक्त नाले को नजर अंदाज करने के मामले पर फिलहाल किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


जो बाउंड्री ढह गई उसे निगम बनाए


होटल रेडिसन में सिंधिया ने शाम 4:15 बजे एमपीसीए, जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के उच्च अधिकारियों के साथ पहली आफलाइन समीक्षा बैठक ली। करीब 45 मिनट चली बैठक में उन्होंने निगमायुक्त अमन वैष्णव से कहा आप बाउंड्री को फिर से खड़ा करने से लेकर पार्किंग में पानी निकालने की व्यवस्था व अन्य इंतजाम प्रमुखता से तय समय में कराएं।


भारत-बांग्लादेश मैच के आनलाइन टिकट आज से


भारत-बांग्लादेश टी-20 मैच के जनरल टिकटों की आनलाइन बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी। आठ कैटगरी में बिकने वाले टिकटों में सबसे सस्ता टिकट 1,115 रूपये और सबसे महंगा 5,452/-रूपये में मिलेगा।


पानी कम करने के लिए जमीन में किए छेद


पार्किंग लेबलिंग के कारण नाले का बहाव क्षेत्र पूरी तरह से लुप्त हो गया है। ऐसे में बड़ी मात्रा में जो पानी वहां भर गया है उसे निकालना चुनौती है। गुरुवार को जलभराव वाले क्षेत्र में 100-100 फीट गहरे 25-30 बोर कराए गए हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि इससे पानी भूमिगत हो रहा है।


हालांकि यह अस्थायी व्यवस्था है मैच के बाद नाले को पाइप के माध्यम से निकाला जाएगा। पावर हाउस फुंकने से बिजली नहीं है तो डीजल पंप से पानी स्टेडियम के बाहर फेंका जा रहा है। बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे स्टेडियम में बिजली की तत्कालिक व्यवस्था बनाई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.