डॉ. कैलाशनाथ काटजू शासकीय महिला चिकित्सालय अत्याधुनिक प्रसूति एवं नवजात शिशु सुविधाओं से संपन्न- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 11-01-2024 11:58 AM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि डॉ. कैलाशनाथ काटजू शासकीय महिला चिकित्सालय अत्याधुनिक प्रसूति एवं नवजात शिशु सुविधाओं से संपन्न है। यहाँ ऑपरेटिव वार्ड, पोस्ट ऑपरेटिव केयर, एमएनसीयू, एसएनसीयू, सेंट्रल पैथोलॉजी लैब, प्राइवेट वार्ड आदि सुविधाएँ विश्वस्तरीय हैं। मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता के साथ लगभग 300 बेड की क्षमता वाला यह शासकीय चिकित्सालय प्रसूति एवं नवजात शिशु के लिए उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं के प्रदाय के लिये पूर्णतया तैयार है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डॉ. कैलाशनाथ काटजू शासकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों, सहायक चिकित्सकीय स्टाफ को निर्देश दिये कि अत्याधुनिक उपकरणों एवं साधनों से सुसज्जित चिकित्सालय में सेवाओं का प्रदाय आगंतुक मरीज़ के लिए एक सुखद अनुभव हो ऐसा प्रयास करें। उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय में भर्ती मरीज़ों, उनके परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में चर्चा की। जिनके द्वारा उत्कृष्ट सेवा प्राप्ति के संबंध में उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

शासकीय महिला चिकित्सालय के नाम से जाना जाएगा काटजू चिकित्सालय

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डॉ. कैलाशनाथ काटजू शासकीय चिकित्सालय की सुविधाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से निर्देश दिये कि चिकित्सालय का नाम डॉ. कैलाशनाथ काटजू शासकीय महिला चिकित्सालय कर दिया जाये। जिससे आमजन प्रदत्त सेवाओं के प्रति जागरूक होकर सेवाएँ प्राप्त कर सकें। ज़िले के अन्य शासकीय चिकित्सालय जैसे जेपी हॉस्पिटल और हमीदिया आदि में प्रसूति सेवाओं संबंधी कार्यभार में कमी आए। उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भी इस आशय की जागरूकता लाने की अपील की है।

 300 बिस्तरीय अत्याधुनिक महिला और बाल चिकित्सालय

भोपाल शहर के हृदय स्थल पर स्थित डॉ. कैलाशनाथ काटजू शासकीय चिकित्सालय महिला और नवजात शिशु संबंधी आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का केन्द्र है। 16 हज़ार वर्ग मीटर का विशाल प्रांगण, अत्याधुनिक नवीन भवन, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एवं उपकरण, कुशल एवं प्रशिक्षित चिकित्सक चिकित्सालय को अपने क्षेत्र में विशिष्ट बनाते हैं।

चिकित्सालय में जटिल गर्भावस्था प्रकरणों के लिये विशेषज्ञ क्लीनिक एवं आवश्यक प्रबंधन, 24 x 7 सामान्य सीजेरियन प्रसव के लिये आधुनिक लेबर रूम व माड्यूलर ओटी साथ ही प्रसव के लिए प्री-बुकिंग सुविधा उपलब्ध है। जटिल प्रकरणों में प्रबंधन के लिये सर्व-सुविधायुक्त आब्स्ट्रेटिक आईसीयू, स्त्री रोग संबंधी उपचार सुविधायें, नवजात शिशु स्वास्थ्य देखभाल के लिये गहन नवजात शिशु चिकित्सा इकाई (SNCU) व मदर निओ नेटल केयर यूनिट (MNCU), मदर मिल्क बैंक (अमृत कलश), टीकाकरण आदि सेवाएँ उपलब्ध हैं।

विधायक श्री भगवानदास सबनानी, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, अपर मुख्य सचिव श्री मो. सुलेमान, आयुक्त स्वास्थ डॉ सुदाम खाड़े, चिकित्सालय अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.