नडाल के ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेने पर संशय ब्रिसबेन इंटरनेशनल के क्वार्टर फाइनल में पुरानी चोट उभरी

Updated on 06-01-2024 01:05 PM

टेनिस स्टार राफेल नडाल के ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने को लेकर संशय है। एक साल बाद ब्रिसबेन इंटरनेशनल से टेनिस में वापसी करने वाले नडाल क्वार्टर फाइनल में चोटिल हो गए। मैच के दौरान पुरानी चोट उभरने के बाद उन्हें मेडिकल हेल्प लेनी पड़ी। शुक्रवार को ब्रिसबेन इंटरनेशनल के क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन थॉम्पसन ने उन्हें 5-7 7-6(6) 6-3 से हरा दिया।

मैच के बाद नडाल ने कहा उम्मीद है कि मैं जल्द ही ट्रेनिंग पर वापसी करूंगा और ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा ले सकूं। हालांकि मैं 100 प्रतिशत आश्वत नहीं हूं। साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन 14 जनवरी से मेलबर्न में शुरू होगा।

एक साल बाद ब्रिसबेन इंटरनेशनल से की थी वापसी
नडाल ने करीब एक साल के बाद प्रोफेशनल टेनिस में वापसी की थी। वे जनवरी 2023 में चोटिल हो गए और अब ब्रिसबेन इंटरनेशनल में खेलकर वापसी की। पिछले साल वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में हार गए थे। वह कूल्हे की समस्या से जूझ रहे थे और जून में सर्जरी के कारण सीजन में और वह मुकाबले नहीं खेल सके।

बायें कूल्हे में सर्जरी वाली जगह पर ही दर्द
नडाल ने मैच के बाद कहा कि बायें कूल्हे में दर्द उसी जगह पर था, जिसका मैंने पिछले साल जून में ऑपरेशन कराया था। थकान की वजह से मांसपेशियों में थोड़ा दर्द महसूस हुआ। यह पिछले सीजन से अलग थी। पिछले सीजन में मुझे ज्यादा दर्द महसूस हुआ था। उम्मीद है कि कॉम्पिटीशन में खेलने से मांशपेशियों में मजबूती आएगी।

नडाल ने टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच जीते
नडाल को ब्रिसबेन इंटरनेशनल के क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन थॉम्पसन से हार मिली। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी। वहीं उन्होंने दूसरे दौर में जेसन कुबलर को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

क्वार्टर फाइनल में हार के बाद नडाल ने कहा कि बायें कूल्हें में दर्द हो रहा था, लेकिन इसे हार के लिए बहाना नहीं बनाया जा सकता। जॉर्डन थॉम्पसन ने बेहतर खेल दिखाया और वे जीत के हकदार थे।

दो बार जीत चुके हैं ऑस्ट्रेलिया ओपन
नडाल ने 2009 और 2022 में दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है। वे अब तक 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। जिनमें सबसे ज्यादा 14 फ्रेंच ओपन का खिताब शामिल हैं। नडाल फ्रांस के ही नेशनल खिलाड़ी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.