खुद को मृत साबित करने निर्दोष की हत्या करने वाले आरोपित को दोहरा आजीवन कारावास

Updated on 20-10-2023 01:10 PM


भोपाल। अपर सत्र न्यायाधीश विनय कुमार भारद्वाज के न्यायालय ने चार वर्ष पुराने हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपित राजेश परमार को दोषी मानते हुए दोहरा आजीवन कारावास और 2 हज़ार तीन सौ रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। बता दें कि आरोपित पूर्व से एक हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। पेरोल पर छूटने के बाद उसने खुद को मृत साबित करने के लिए एक निर्दोष युवक की हत्या कर शव को जला दिया था। प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक राम कुमार खत्री ने पैरवी की।


यह है घटनाक्रम 

दिनांक 29 जून 2019 को आरोपित राजेश परमार के नीलबड़ स्थित घर में आग लगने की सूचना रातीबड पुलिस को मिली थी। पुलिस ने घटना स्थल से जले हुए शव और मोबाइल फोन के अलावा एक सुसाइड नोट बरामद किया था। मोबाइल फोन के आधार पर हरिओम परमार ने शव की शिनाख्त अपने भाई राजेश परमार के रूप में की थी। पोस्टमार्टम से पता चला कि मृतक के हाथ पीछे से बंधे हुए थे। साथ ही संबंधित व्यक्ति की मौत आग लगने से पहले हो जाने की जानकारी मिली थी।


मोबाइल से मिला सुराग

मृतक के पास घटना स्थल से प्राप्त मोबाइल नंबर की सीडीआर प्राप्त करने पर उस पर निहाल खान के द्वारा उपयोग किये जा रहे मोबाइल का नम्बर प्राप्त हुआ। संदेही निहाल खान की लोकेशन गुजरात की प्राप्त होने पर उसे गुजरात से पकड़कर लाया गया। निहाल से पूछताछ में पता चला कि राजेश परमार बंगलुरु की तरफ भाग गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित राजेश परमार को चेन्नई से पकडकर भोपाल लाया गया। पूछताछ में राजेश ने बताया था कि उसे राजू रैकवार नामक व्यक्ति प्रभात चौराहे की शराब दुकान पर मिला था, जिसे वह शराब पिलाने के बहाने अपने घर ले आया था। शराब पिलाने के बाद उसने राजू की हत्या कर दी थी। साथ ही घर में आग लगाकर वह भाग निकला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.