'चिंता मत करो, मामा हमेशा साथ हैं...' घायल युवक के उपचार के लिए शिवराज सिंह ने बढ़ाया हाथ

Updated on 26-08-2025 01:36 PM
भोपाल। इंसानियत और अपनत्व की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब सीहोर जिले के भैरूंदा क्षेत्र के सुकरवास में लोगों ने गांव के बेटे महेंद्र मेहरा को बचाने के लिए चंदा इकट्ठा किया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महेंद्र की हालत नाजुक देख लोगों ने 50, 100 और 1000 रुपये तक की मदद की। गांव के इसी सामूहिक प्रयास से महेंद्र को इलाज के लिए भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

'मामा हमेशा साथ हैं'- शिवराज सिंह

जैसे ही यह खबर क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची, वे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल का हालचाल लिया और परिजनों को ढांढस बंधाया। शिवराज ने कहा कि चिंता मत करो, मामा हमेशा साथ है। शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि पूरे गांव ने एक परिवार की जिस तरह मदद की, यह दृश्य दिल को छू लेने वाला है। मैंने अस्पताल आकर भांजे से मुलाकात की और डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली।

शिवराज सिंह ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल में चिकित्सकों से महेन्द्र की सेहत की विस्तृत जानकारी ली और उसके बेहतर से बेहतर इलाज के लिए सभी जरूरी निर्देश दिए। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि परेशानियां जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन अपनों का साथ मिल जाए तो कठिन समय भी आसान हो जाता है।

बता दें कि भैरूंदा के सुकरवास निवासी भांजे महेंद्र मेहरा सड़क हादसे में गंभीर चोटिल हुए, तो पूरे गांव ने मिलकर न केवल उनके इलाज के लिए सहयोग राशि जुटाई, बल्कि अपनी दुआओं और साथ से भी हौंसला दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.