डॉली की स्टाइल फीकी पड़ जाएगी मुरारी चायवाले के इस धांसू अंदाज के सामने, मुरीद हो रहे लोग

Updated on 16-10-2024 12:09 PM
भोपाल: दो लोगों की अनोखी स्टाइल ने पूरे इंटरनेट समाज का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दोनों का ही अंदाज एक दूसरे से एकदम जुदा है पर एक जगह पर आकर दोनों बराबरी पर खड़े हो जाते हैं, वह है भारत में पानी के बाद सबसे ज्यादा पी जाने वाली चीज 'चाय'

चाय वालों ने हमेशा से ही 'इंडिया' हो या 'भारत' हर जगह के लोगों के दिल में भौकाल मचाया है। यह खास ट्रेंड आया साल 2014 के बाद से, फिर तो एक से बढ़कर एक चायवाले इंटरनेट की दुनिया पर धूम मचाते हुए नजर आते हैं। लोगों के द्वारा भी इनको जमकर पसंद किया जाता है। हम अभी दो एक जैसे पर अलग अंदाज रखने वाले चायवालों की बात कर रहे हैं।

ये भी हैं दो अजब-गजब चायवाले


इसमें एक तरफ है नागपुर का डॉली चायवाला और दूसरी तरफ है शिवपुरी का मुरारी चायवाला। दोनों ही अपने अपने अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पर मुरारी चायवाले का अंदाज चाय बनाने से भी आगे निकल चुका है। उसकी इस स्टाइल को सोशल मीडिया खूब पसंद कर रहा है। वह अजब गजब अंदाज से अपनी छोटी छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करता है। फिर 90 हजार की मोपेड गाड़ी के लिए जश्न में 50-60 हजार खर्चा भी कम पड़ जाता है।

डॉली और बिल गेट्स की मुलाकात


वहीं डॉली चायवाला अपने चाय बनाने के खास अंदाज के कारण देश-दुनिया में फेमस हो चुका है। उसकी चाय पीने के लिए तो दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बिल गेट्स तक उसकी टपरी पर पहुंच गए थे। इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे करोड़ों बार देखा और शेयर किया गया था।

मुरारी चायवाले के गजब कारनामे इस समय इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह नई मोपेड को क्रेन से लटकाकर डीजे के साथ घर ले जाते हुए दिख रहे हैं। उसके इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि इन भाई साहब को 'अजब है एमपी, गजब है एमपी' का ब्रांड एंबेसडर बना देना चाहिए। कुछ लोग उनके कारनामों को खूब पसंद कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं। पर इससे एक बात साफ है कि डॉली को टक्कर देने के लिए मुरारी चायवाला भी मैदान में नजर आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.