आखिरकार मान गए डीके शिवकुमार, सोनिया गांधी से बात के बाद डिप्टी CM पद के लिए ऐसे हुए राजी

Updated on 18-05-2023 07:27 PM
नई दिल्ली: कर्नाटक में अब यह तस्वीर साफ हो गई है कि कौन सीएम होगा। सिद्धारमैया अगले सीएम होंगे (Siddaramaiah Is Next CM) वहीं डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम (DK Shivakumar Deputy CM) होंगे। डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi ) के दखल के बाद आखिरकार डीके शिवकुमार मान गए। डीके शिवकुमार ने कहा कि वह पार्टी के फॉर्मूले पर राजी हैं। डीके शिवकुमार का आखिरी वक्त तक सीएम पद पर दावा था। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार इन दोनों नेताओं की बुधवार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ मीटिंग भी हुई थी। दोनों ने अपनी- अपनी बात रखी। बात बनती नहीं दिख रही थी। वहीं इसी बीच कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की ओर से यह कहा जाता है कि अगले 48 से 72 घंटे में नया मंत्रिमंडल बनेगा। पिक्चर क्लियर नहीं थी और सस्पेंस और भी बढ़ गया था। आखिरकार इस पूरे एपिसोड में सोनिया गांधी की एंट्री होती है और उनकी एक मीटिंग के बाद यह फाइनल हुआ कि सिद्धारमैया सीएम और शिवकुमार डिप्टी सीएम होंगे।

सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने बुधवार देर शाम डीके शिवकुमार से बात की और इसके बाद ही नंबर 2 के लिए राजी हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के बीच बुधवार देर शाम एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग भी हुई। इस मीटिंग में एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार इस बैठक की जानकारी सिद्धारमैया और शिवकुमार को भी दी गई। कर्नाटक में पार्टी की जीत के बाद से ही डीके शिवकुमार की ओर से यह लगातार कहा गया कि उनको जो जिम्मेदारी दी गई उसे पूरा किया।
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद जब मीडिया से बात कर रहे थे तब उनकी आंखों से आंसू निकल आए थे। जीत के बाद वह भावुक हो गए और प्रदेश का नेतृत्व करने के लिए उनमें विश्वास जताने के लिए गांधी परिवार का आभार जताया। शिवकुमार ने जीत के बाद कहा था कि उन्होंने पार्टी आलाकमान को बताया था कि वह कर्नाटक में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

शिवकुमार ने कहा था कि मैं मैं भूल नहीं सकता कि जब भाजपा ने मुझे जेल में डाला था तो सोनिया गांधी मुझसे मिलने आई थीं। गांधी परिवार, कांग्रेस और पूरे देश ने यह विश्वास में मुझमें जताया था। मैंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा था कि हम कर्नाटक जीतकर देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.