जोकोविच ने फ्रेंच ओपन से नाम वापस लिया : प्री क्वार्टर फाइनल में घुटने में लगी थी चोट

Updated on 05-06-2024 01:44 PM

डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल से पहले अपना नाम वापस ले लिया है। फ्रांसिस्को सेरुंडोलो के खिलाफ चौथे राउंड के मैच में जोकोविच को दाहिने घुटने पर चोट लग गई थी।

उन्हें मैच के बीच में मेडिकल टाइम आउट भी लेना पड़ा था। साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक चली इस मैच में जीत के लिए नोवाक को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उन्होंने सेरुंडोलो को 6-1, 5-7, 3-6, 7-5, 6-3 से हराया।

मंगलवार को नोवाक के दाहिने घुटने का स्कैन हुआ था। जिसमें उनके घुटने की एक नस के फटने की पुष्टि हुई। जिसके बाद नोवाक ने फ्रेंच ओपन से हटने का फैसला किया। उन्हें क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे के सातवें वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड से खेलना था। जुलाई में होने वाले ग्रैंडस्लैम विंबलडन में भी उनके खेलने पर संशय है।

जोकोविच ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
जोकोविच ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मुझे रोलैंड गैरोस (फ्रैंच ओपन) से हटना पड़ रहा है, मैंने कल के मैच में पूरे दिल से खेला और अपना बेस्ट दिया और दुर्भाग्य से, मेरे दाहिने घुटने में एक मेनिस्कस टियर के कारण मेरी टीम और मैंने सावधानीपूर्वक सोचा, जिसके बाद एक मुश्किल निर्णय लेना पड़ा।'

जोकोव‍िच ने आगे कहा- मैं इस सप्ताह फ्रेंच ओपन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं और अपने फैन्स को उनके प्यार और निरंतर समर्थन के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं।

विंबलडन में खेलने पर भी संशय और वर्ल्ड नंबर-1 से खिसक सकते हैं
जोकोविच के फ्रेंच ओपन से हटने से उनके 25वां ग्रैंड स्लैम खिताफ जीतने की उम्मीद खत्म हो गई। वहीं अगले महीने एक जुलाई से होने वाले विंबलडन में भी खेलने पर संशय है।इसके साथ ही फ्रेंच ओपन के बाद वर्ल्ड नंबर-1 से भी वह खिसक सकते हैं। उनकी जगह इटली के जैनिक सिनर वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर पहुंच जाएंगे।

ग्रैंड स्लैम में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भी जोकोविच के नाम
जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के अपने पिछले मैच यानी प्री-क्वार्टर फाइनल में दर्द के बीच अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को को साढ़े चार घंटे चले पांच सेट के मुकाबले में हराया था। फ्रांसिस्को पर जीत उनकी ग्रैंड स्लैम में रिकॉर्ड 370वीं जीत रही। उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (369) को पीछे छोड़ा था।

ओपन एरा में 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी
जोकोविच ओपन एरा में 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। जोकोविच इससे पहले सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम (मेंस और विमेंस सिंग्लस) जीतने के मामले में सेरेना विलियम्स (23 ग्रैंड स्लैम) की बराबरी पर थे। मार्गरेट कोर्ट भी कुल 24 ग्रैंड स्लैम जीती हैं, लेकिन उनमें से 13 टाइटल ओपन एरा से पहले अपने नाम की थीं।

टेनिस में 1968 में ओपन एरा की शुरुआत हुई जब सभी खिलाड़ियों (एमेच्योर और प्रोफेशनल) को चारों ग्रैंड स्लैम में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई। इसे ओपन एरा कहा जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.