जिला प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र को दी 7 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Updated on 13-02-2023 05:40 PM

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिला प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिंह ने रविवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र में वार्ड-14 में इंदिरा नगर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर विकास यात्रा शुरू की। श्री सिंह ने विभिन्न वार्डों में घूम कर नागरिकों से भेंट की। उन्होंने टीलाजमालपुरा में हुई सभा में वार्ड 8,9,11,13,15 एवं 21 के लिये 4 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। साथ ही 2 करोड़ 78 लाख रूपये के विभिन्न नवीन विकास कार्यों की स्वीकृति दी। श्री सिंह ने कन्या-पूजन भी किया।

भोपाल की 320 अनाधिकृत कॉलोनी होंगी वैध

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भोपाल की 320 अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया जारी है। यहाँ के रहवासियों को अब बैंक लोन सहित सभी सुविधाएँ मिल सकेंगी।

श्री सिंह ने कहा कि विकास यात्रा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनव प्रयोग है। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को जहाँ जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, वहीं हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया जा रहा है।

एक साथ 7 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित

नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज एक साथ 7 हजार से अधिक हितग्राही विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। आयुष्मान योजना से 3857, वृद्धावस्था पेंशन योजना से 619, भवन कर्मकार कल्याण मंडल की योजना में 1211, पीएम स्वनिधि योजना में 1320, नि:शक्त पेंशन योजना से 859, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से 389, विधवा पेंशन योजना से 60 और उज्ज्वला योजना से 62 हितग्राही को स्वीकृति-पत्र दिए गए।

अब झुग्गी नहीं पक्के मकान दिखते हैं

श्री सिंह ने कहा कि अब शहरों में झुग्गी नहीं पक्के मकान दिखते हैं। वार्ड-13 स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना से 89 मकान बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 9 लाख 50 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाये जा रहे हैं। साल-डेढ़ साल में ऐसा एक भी गरीब व्यक्ति नहीं रहेगा, जिसका पक्का मकान नहीं हो। इसी महीने आवासहीनों को नि:शुल्क आवासीय पट्टे देने का अभियान चलेगा। माफियाओं से मुक्त करायी गयी 23 हजार एकड भूमि पर गरीबों के लिए सुराज कॉलोनी वनायी जायेगी।

स्व-सहायता समूहों को 2 प्रतिशत ब्याज पर लोन

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शहरों में महिला स्व-सहायता समूहों को 2 प्रतिशत ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जायेगा। शेष ब्याज राज्य सरकार देगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मंत्र है "सबका साथ-सबका विकास"। उन्होंने बताया कि भोपाल में नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिये 450 करोड़ रूपये, सीवरेज सिस्टम के तहत अंडरग्राउंड नाली बनाने के लिये 1009 करोड़, सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के लिये 60 करोड़, शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिये 44 करोड़ और बाणगंगा में नाले को पक्का करने के लिये 18 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं।

महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा कि भोपाल शहर में विकास की गंगा बहाना ही हमारा ध्येय है। पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण की योजनाएँ बनाती है। उन्होंने जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। श्री सुमित पचौरी ने भी संबोधित किया। विकास यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर निगम कमिश्नर श्री के.व्ही.एस. चौधरी ने आभार माना। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.