जिलाबदर बदमाश ने शराब के लिए डाली अड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, रासुका की कार्रवाई

Updated on 21-12-2023 12:52 PM
भोपाल। राजधानी में पुलिस आयुक्त द्वारा चार दिन पहले जिलाबदर किए जाने के बावजूद एक बदमाश न सिर्फ शहर में खुलेआम घूमता फिर रहा था, बल्कि उसने सरेराह एक व्यक्ति को रोककर शराब के लिए अड़ीबाजी की और रुपये न देने पर उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।

यह है मामला

गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक गणेश मंदिर के पीछे रहने वाला 30 वर्षीय लच्छू उर्फ लक्ष्मीनारायण आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 26 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। लगातार अपराध करने के कारण हाल ही में लच्छू को 11 अन्य बदमाशों के साथ जिलाबदर किया गया था। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे लच्छू ने राजगढ़ कालोनी निवासी गुलफाम को रास्ते में रोका और शराब के लिए रुपये मांगे। मना करने पर उसने गुलफाम के साथ मारपीट कर दी। गुलफाम ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने लच्छू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जिलाबदर की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण उसके खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की गई है। जल्द ही आरोपित को किसी अन्य जिले की जेल में भेज दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.