Ganeshotsav के भंडारे में घूरने पर विवाद, 12वीं के छात्र पर टूट पड़े 8 लोग, चाकू मारकर हत्या

Updated on 17-09-2024 10:51 AM

 इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरीनगर में भंडारे में घूरने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान आठ बदमाशों ने 12वीं के छात्र अभिजीत यादव पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं एक अन्य साथी को घायल कर दिया।


पुलिस के मुताबिक, रविवार रात 11 बजे गणेशोत्सव के तहत गौरी नगर में भंडारा चल रहा था। यहां 20 वर्षीय अभिजीत पुत्र यशपाल यादव, निवासी आदिनाथ नगर और दोस्त सौरभ पिता राकेश अहीरवाल पहुंचे थे। खाना खाने के दौरान सामने की पंक्ति में बैठे एक युवक ने अभिजीत से कहा कि घूर क्यों रहा है।


इस बात को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने समझाइश देकर उस समय तो दोनों को अलग-अलग कर दिया। कुछ देर बाद तीन दोपहिया वाहन से छह युवक आए और दो वहां पहले से मौजूद थे। सभी ने अभिजीत और सौरभ को घेरकर चाकू से हमला कर दिया।


अभिजीत के सीने में चाकू लगा, जिसे लोग तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर घायल सौरभ का इलाज चल रहा है।


7 साल से मामा के घर रह रहा था अभिजीत


7 साल से इंदौर में अपने मामा के साथ रह रहा था। उसके पिता अशोक नगर गुना में किसान हैं और उन्होंने पढ़ाई के लिए यहां भेजा था।

पुलिस ने आरोपित अमित अहीरवाल, मनीष यादव, युवराज यादव, अंकित पुत्र अनिल, सचिन पुत्र बाबूलाल वर्मा, नीरज पुत्र तुलसीराम, निखिल पुत्र हरीप्रसाद और अक्षय पुत्र विजय वर्मा सभी निवासी भागीरथपुरा को गिरफ्तार कर लिया।


प्रभातफेरी में हत्या करने वाला आरोपित भी शामिल


बताया जा रहा है कि इनका पूर्व में भी विवाद हो चुका है। हत्या में शामिल एक आरोपित युवराज यादव ने फरवरी में अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में हनुमान अष्टमी पर निकली प्रभातफेरी में शुभम रघुवंशी की साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। उस समय वह नाबालिग था, इसलिए कोर्ट ने कुछ दिन बाद जेल से रिहा कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.