भोपाल में स्ट्रीट डॉग को फटकारने पर विवाद:पड़ोसी परिवार और साथियों ने वृद्ध पति-पत्नी सहित 6 को जमकर पीटा, पुलिस पर भी लगे आरोप

Updated on 01-07-2024 01:32 PM

अवधपुरी इलाके की वल्लभ नगर कॉलोनी में स्थित एक घर के सामने स्ट्रीट डॉग हर रोज गंदगी कर जाता था। इससे गुस्साए एक युवक ने शुक्रवार को डॉग को फटकार कर घर के सामने से भगा दिया।

यह देख पड़ोस का एक युवक गुस्सा हो गया। इससे दोनों युवकों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में युवक ने अपने पिता भाई और दोस्तों को बुलाकर कुत्ते को डांटने वाले युवक के घर हमला कर दिया।

पहले कुत्ते के को फटकारने वाले युवक की धुनाई की, बाद में बुजुर्ग पति-पत्नी सहित उनके बेटे, नवासी सहित एक अन्य को बेरहमी से मारा। हमले में सभी को गंभीर चोट आई हैं। इस मामले में पुलिस ने बेहद साधारण धाराओं में एफआईआर की है।

आरोप है कि अगले दिन पुलिस ने आरोपी पक्ष की शिकायत पर परिवार के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार ने अवधपुरी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है।

अवधपुरी इलाके की वल्लभ नगर कॉलोनी में स्थित एक घर के सामने स्ट्रीट डॉग हर रोज गंदगी कर जाता था। इससे गुस्साए एक युवक ने शुक्रवार को डॉग को फटकार कर घर के सामने से भगा दिया।

यह देख पड़ोस का एक युवक गुस्सा हो गया। इससे दोनों युवकों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में युवक ने अपने पिता भाई और दोस्तों को बुलाकर कुत्ते को डांटने वाले युवक के घर हमला कर दिया।

पहले कुत्ते के को फटकारने वाले युवक की धुनाई की, बाद में बुजुर्ग पति-पत्नी सहित उनके बेटे, नवासी सहित एक अन्य को बेरहमी से मारा। हमले में सभी को गंभीर चोट आई हैं। इस मामले में पुलिस ने बेहद साधारण धाराओं में एफआईआर की है।

आरोप है कि अगले दिन पुलिस ने आरोपी पक्ष की शिकायत पर परिवार के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार ने अवधपुरी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है।

हनुमान मंदिर के सामने वल्लभ नगर अवधपुरी में रहने वाले जयंत कुमार नायक (32) ने बताया कि वह प्राइवेट कॉल सेंटर में जॉब करते थे। बीते दिनों उन्हें पैरालाइज्ड अटैक आया था, इसके बाद से करीब चार महीने से जॉब को छोड़ चुके हैं।

परिवार में मां आशालता नायक पिता एससी नायक हैं। पड़ोस में ही जीजा महेश सिन्हा, बहन रोमा और भांजी दीक्षा सिन्हा रहते हैं। जीजा के घर के सामने ही आरोपी अज्जू रहता है। उसके खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज हैं। एक स्ट्रीट डॉग बीते कई दिनों से जीजा के घर के सामने गंदगी कर रहा था।

शुक्रवार को जीजा ने उसे गंदगी करता देख, चिल्लाया और भगा दिया। पास में अज्जू खड़ा था, उसने कुत्ते को भगाने की बात पर जीजा से बदसलूकी करना शुरू कर दिया। जीजा ने विरोध किया तो वह अपने घर के अंदर चला गया। यहां से उसने कॉल कर अपने भाई नंदू, पिता पप्पू और दोस्त जय उर्फ दुर्लभ को बुला लिया।

चारों हथियारों से लैस होकर जीजा के घर के बाहर अपशब्द कहने लगे। जीजा ने विरोध किया तो अज्जू ने धारदार हथियार से उनकी सिर और नाक पर वार कर दिया। उनकी नाक में चार टांके आए हैं। विवाद की आवाज सुनकर मैं बीच बचाव के लिए पहुंचा तो मेरे साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। एक आरोपी ने मेरे हाथ में डंडा मारा, इससे मेरा हाथ फ्रैक्चर हो गया।

मां-पिता बचाव के लिए आए तो उन्हों भी पीटा

जयंत ने बताया कि मेरे पर हमला होता देख मां आशालता और पिता एससी नायक बचाव के लिए आए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। जीजा जान बचाने के लिए घर में घुस गए। आरोपी पीछा करते हुए उनके घर में दाखिल हो गए। उनके साथ जमकर मारपीट करते रहे। मां-पिता जीजा को बचाने घर के अंदर पहुंचे, तब आरोपियों ने दोबारा उनके साथ मारपीट की।

पुलिस से मदद मांगने जा रही, नाबालिग को घेरकर पीटा

पिता-मामा और नाना-नानी को लहूलुहान हालत में देखकर भांजी दीक्षा सिन्हा थाने की ओर मदद लाने के इरादे से भाग रही थी। तभी आरोपियों ने पीछा कर उसे रास्ते में घेर लिया। उसके सिर में पत्थर और डंडे से वार किए। इससे दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई है। दीक्षा की मदद के लिए जीजा का भांजा विक्रांत पहुंचा तो उसे भी पीटा गया।

दुर्लभ कश्यप से प्रेरित है जय

आरोपी जय उर्फ दुर्लभ उज्जैन के बदमाश दुर्लभ कश्यप (अब दिवंगत) से प्रेरित है। वह उसे अपना आइडियल मानता है। उसी तरह लुक में रहता है और उसी तर्ज पर गैंग बनाकर अपराध करता है। अज्जू ने प्रभाव डालने के लिए जय और उसके साथियों को कॉल कर मारपीट के लिए बुलाया था।

दूसरे पक्ष के एक युवक को चोट आई

अवधपुरी टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि मारपीट दोनों पक्षों की ओर से की गई है। दूसरे पक्ष के मोहन के सिर में चोट लगी थी। दोनों पक्षों के मेडिकल परीक्षण के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पर लगे तमाम आरोप निराधार हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.