
भोपाल। राजधानी के साकेत नगर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार को नर्सिंग स्टाफ और डाक्टर के बीच आपरेशन थियेटर में ही विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि शाम होते-होते पूरा नर्सिंग स्टाफ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गया। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि डाक्टर की शिकायत पर एकतरफा कार्रवाई की गई है। उपनिदेशक (प्रशासन) कर्नल अजीत कुमार ने सिर्फ नर्सिंग स्टाफ को नोटिस जारी किया है। उन्होंने इस मामले में नर्सिंग स्टाफ से बात तक करना उचित नहीं समझा। नर्सिंग स्टाफ ने एम्स निदेशक डा. अजय सिंह से मामले में दखल देने की अपील की है।
जांच के बाद करेंगे कार्रवाई