अस्पताल से दिशा परमार हुईं डिस्चार्ज, पापा राहुल वैद्य ने बिटिया रानी को सीने से चिपकाया

Updated on 23-09-2023 05:12 PM
हाल में ही पैरेंट्स बने राहुल वैद्य और दिशा परमार का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। अस्पताल से दिशा परमार और उनकी बेटी को छुट्टी मिल गई है। ऐसे में पैरेंट्स बनने के बाद पहली बार राहुल वैद्य अपनी वाइफ और बिटिया रानी के साथ स्पॉट हुए। साथ ही दोनों का रिएक्शन भी सामने आया है। सबसे खास बात ये है कि राहुल वैद्य 23 सितंबर को अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट करते हैं। आइए राहुल वैद्य की बेटी की पहली झलक दिखलाते हैं।
मालूम हो, Rahul Vaidya और Disha Parmar के घर गणेश चतुर्थी 2023 के दिन ही बेटी का जन्म हुआ था। इस गुडन्यूज को सुनाते हुए राहुल वैद्य तो इमोशनल भी हो गए थे। वह शुरुआत से यही कहते आ रहे थे कि वह दिल से चाहते हैं कि उनके घर बिटिया रानी का जन्म हो। अब जब भगवान ने उनकी सुन ली तो वह फूले नहीं समा रहे।

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिशा परमार और नन्ही बच्ची
दिशा परमार और उनकी बेटी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ऐसे में राहुल बीवी और बेटी को घर लेकर जाते दिखे। इस दौरान उन्होंने बिटिया को अपनी गोद में लिया हुआ है तो दिशा बिना मेकअप के कॉर्ड-सेट में नजर आ रही हैं।

राहुल वैद्य ने बेटी के जन्म पर क्या कहा
राहुल वैद्य ने इस दौरान पपाराजी से बात करते हुए कहा, 'गणेश चतुर्थी के दिन हमारे घर लक्ष्मी आई हैं। आज मेरा बर्थडे है। इस दिन मेरी पत्नी और बेटी घर जा रहे हैं। इससे बड़ा गिफ्ट भला क्या हो सकता है। सभी का शुक्रिया जिन्होंने आशीर्वाद बनाए रखा।'

राहुल वैद्य और दिशा परमार की लव स्टोरी
'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों की लवस्टोरी सोशल मीडिया से शुरू हुई थी। राहुल के एक गाने को देखकर दिशा इंप्रेस हो गई थीं और उन्होंने सिंगर के पोस्ट पर कमेंट किया था। यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई। फिर साल 2020 में राहुल वैद्य ने 'बिग बॉस 14' में एक्ट्रेस को प्रपोज किया। फिर साल 2021 में दोनों की शादी हो गई। अब 20 सितंबर 2023 को दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.