
जबलपुर। भारत के पड़ोसी देश चीन के बच्चों में फैल रही बीमारी को बेहद गंभीरता से लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। इसके अंतर्गत इन्फ्लूएंजा-निमोनिया से ग्रस्त बच्चों की खास निगरानी की जाएगी। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों में भी इस बात का विशेष ध्यान रखने कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद नगर के अस्पतालों में उपलब्ध बेड, ऑक्सीजन प्लांट, आक्सीजन सिलेंडर का रिव्यू किया गया। इसके साथ ही में नगर में मॉस्क, सेनेटाइजर की उपलब्धता की हालत भी देखी गई। चीन में बच्चों में फैले इन्फ्लूएंजा को देखते यहां भी कोविड-19 की तर्ज पर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक प्रियंका दास ने सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में नेबुलाइजर मशीन व उसकी इकाएं, सांस रोग में उपयोग होने वाली दवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
चीन में फैल रही बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत अस्पतालों में बेड, आवश्यक दवाइयों, आक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की पड़ताल की गई। अस्पताल में आक्सीजन प्लांट समेत अन्य उपयुक्त व्यवस्थाएं देखी गईं। फिलहाल देश में एक भी ऐसा मामला नहीं आया है। किसी भी प्रकार से डरने की नहीं बल्कि आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है।
-डा.संजय मिश्रा, सीएमएचओ।