दमोह के सगोनी गांव में फैली गंदगी... फिर डायरिया से दो की मौत, 12 से अधिक बीमार

Updated on 25-09-2024 11:52 AM
दमोह  । जिले के पटेरा ब्लाक में आने वाले सगोनी गांव में डायरिया का प्रकोप फैलने से दो लोगों की मौत भी हो गई है और 12 से अधिक लोग बीमार हैं, जो जिला अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो महिला कर्मचारियों को भेजकर अपनी औपचारिकता पूरी कर ली। पिछले महीने बटियागड़ ब्लाक के हरदुआ जामशा गांव में भी डायरिया फैलने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक ग्रामीण बीमार हुए थे यहां भी गंदगी फैलने के कारण ही डायरिया फैला था।

आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित स्वास्थ टीम मौके पर


एएनएम माया रैकवार ने बताया की डायरिया फैलने से आरती पति राकेश मेहरा 30 और काजल पति पंकज मेहरा 25 की मौत हो गई है। इसके अलावा दिनेश मेहरा, मुकेश मेहरा, खिलौना बाई, गोविंद, बाबू राजपूत, रब्बू साहू ओर फिजा खान का स्वस्थ परीक्षण किया गया। आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित स्वास्थ टीम मौके पर है, टीम लगातार निगरानी कर रही है।


जल स्रोतों में भी यही गंदा पानी

स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा कहा गया है गांव में किसी भी प्रकार की यदि कोई समस्या होती है तो जल्द स्वास्थ सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। गांव में हर जगह गंदगी फैली है नालियां खुली पड़ी है जिससे कई तरह के बैक्टीरिया पनप रहे। जल स्रोतों में भी यही गंदा पानी मिलने की संभावना है और इसी के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है।


जल निगम की लापरवाही से फैला डायरिया

गांव में जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाई गई है लेकिन पाइपलाइन बिछाने के लिए जो नालियां खोदी गई थी उन्हें बंद नहीं किया गया है जिस कारण से गांव की गंदगी इस नाली में से बहते हुए पानी सप्लाई हो रहा है। जिस कारण से गांव में डायरिया का प्रकोप फैला। मामले में सरपंच प्रतिनिधि विष्णु सोनी ने बताया कि अनेक बार शिकायत किए जाने के बाद भी किसी भी प्रकार की कार्रवाई ना तो अधिकारियों द्वारा की गई और ना ही जल निगम द्वारा की गई।


स्कूल के पास भी भरा पानी

सागोनी में स्कूल के पास भी पानी भरा होने से जहां मच्छर एवं लार्वा काफी पनप रहे हैं। जिस कारण से स्कूल के बच्चे भी बीमारी से पीड़ित हो रहे है लेकिन जल निगम द्वारा डाली गई पाइपलाइन और स्कूल के पास बनी हुई खंती के कारण भी गांव में डायरिया का प्रकोप बड़ा हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.