'डंकी' को रिलीज से पहले झटका! 'सालार' ने पलटी बाजी, 147% बढ़ी एडवांस बुकिंग

Updated on 20-12-2023 02:41 PM
इंतजार की घड़‍ियां अब खत्‍म होने को है। साल 2023 के सबसे बड़े क्‍लैश के लिए माहौल सज चुका है। गुरुवार, 21 दिसंबर को शाहरुख खान की 'डंकी' रिलीज हो रही है, जबकि एक दिन बाद शुक्रवार, 22 दिसंबर को प्रभास की 'सालार' आ रही है। बीते शनिवार को शुरू हुए एडवांस बुकिंग में जहां अब तक 'डंकी' का डंका बज र‍हा था, वहीं मंगलवार को शाहरुख खान के अरमानों को बड़ा झटका लगा है। एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़ों में अब 'सालार' ने बाजी पलट दी है। 'डंकी' के मुकाबले 45% कम शोज के बावजूद 'सालार' के ना सिर्फ 2.62 लाख अध‍िक टिकट्स बिक चुके हैं, बल्‍क‍ि कमाई में भी अब प्रभास की फिल्‍म 3 करोड़ से लीड ले रही है।

राजकुमार हिरानी के डायरेक्‍शन में बनी 'डंकी' से जहां शाहरुख खान इस साल ब्‍लॉकबस्‍टर की हैट्र‍िक लगाने की चाहत रख रहे हैं, वहीं तीन बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्‍मों के बाद प्रभास की सारी आस भी प्रशांत नील की 'सालार' से जुड़ी है। दोनों ही फिल्‍मों के मेकर्स भले ही खुले तौर पर एक-दूसरे से क्‍लैश पर बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में 'डंकी' के शोज की मोनोपोली और मल्‍टीप्‍लेक्‍स में टिकटों की बढ़ी कीमतें सब कुछ कह देती हैं। रविवार की रात शाहरुख खान ने डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स और एग्‍जीबिटर्स को घर बुलाया था। इसके बाद से ही जहां 'डंकी' के शोज बढ़ गए, वहीं उत्तर भारत में सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स के मालिकों ने साफ कर दिया है कि वो 'डंकी' के साथ 'सालार' के शोज नहीं रखेंगे।

'डंकी' ने एडवांस बुकिंग से कमाए 10.39 करोड़ रुपये

इस बीच एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में मंगलवार को गजब का उलटफेर हुआ है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 'सालार' से आगे चल रही 'डंकी' कमाई में भी पिछड़ चुकी है। मंगलवार रात तक शाहरुख खान की फिल्‍म के लिए 3,64,487 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है, जिससे फिल्‍म ने 10.39 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सोमवार को जहां 'डंकी' के करीब 10 हजार शोज के लिए बुकिंग हो रही थी, वहीं अब इसके शोज की संख्‍या बढ़कर 12,720 हो गई है। 'डंकी' के पास एडवांस बुकिंग के लिए अब सिर्फ बुधवार का दिन है। जबकि 'सालार' की एडवांस बुकिंग गुरुवार को भी होगी।

'सालार' के बिके दोगुने टिकट्स, कमाई 13.7 करोड़ रुपये

दूसरी ओर, प्रशांत नील के डायरेक्‍शन में बनी 'सालार' के शोज भी बढ़ाए गए हैं। सोमवार तक जहां फिल्‍म के 6000 शोज के लिए एडवांस बुकिंग हो रही थी, वहीं मंगलवार को 6,888 शोज के लिए एडवांस बुकिंग हुई। मंगलवार को 'सालार' की टिकटों की बिक्री में 148% की तेजी आई है। सोमवार तक प्रभास की फिल्‍म के 2.52 लाख टिकट बिके थे, जबकि मंगलवार के बाद अब 6.26 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। यह 'डंकी' के मुकाबले लगभग दोगुनी है। 'सालार' ने एडवांस बुकिंग से अब तक 13.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जबकि सोमवार तक ज्‍यादा टिकट बेचकर भी 'सालार' टिकट की कम कीमतों के कारण 'डंकी' से पीछे थी।

एडवांस बुकिंग में 'डंकी' और 'सालार' नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

हालांकि, यहां यह भी बात समझने वाली है कि 'डंकी' और 'सालार' दोनों के ही एडवांस बुकिंग की रफ्तार 2023 के टॉप फिल्‍मों के मुकाबले बेहद कम है। शाहरुख खान की 'पठान' ने जहां 32.01 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी, वहीं 'जवान' ने रिलीज से पहले 40.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे। खुद प्रभास की 'आदिपुरुष' की एडवांस बुकिंग 26.10 करोड़ रुपये थी। ओपनिंग डे पर फिल्‍म की बंपर कमाई अब बहुत हद तक एडवांस बुकिंग पर निर्भर करती है। जिस रफ्तार से 'डंकी' और 'सालार' आगे बढ़ रही है, ऐसा लग रही है कि ये फिल्‍में 20-25 करोड़ ही एडवांस बुकिंग से कमा पाएंगी। इसी साल आई सलमान खान की 'टाइगर 3' ने दिवाली के दिन रिलीज के बावजूद 22.97 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी।

'सालार' के लिए आधी रात को 1 बजे और तड़के 4 बजे शोज

जाहिर तौर पर, दोनों ही फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर एक-दूसरे को टक्‍कर देने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। इतना तो साफ है कि ओपनिंग डे पर 'डंकी' को उत्तर भारत में, तो 'सालार' को दक्ष‍िण भारत में तगड़ा रेस्‍पॉन्‍स मिलेगा। लेकिन इसके बाद की कहानी पूरी तरह से फिल्‍म के कॉन्‍टेंट के ऊपर निर्भर है। इस बीच तेलंगाना में 'सालार' के लिए आधी रात को 1 बजे और तड़के सुबह 4 बजे के भी शोज रखे गए हैं। दक्ष‍िण भारत में टिकट की कीमतों पर राज्‍य सरकार का कड़ा नियंत्रण है। लेकिन होम्‍ब्‍ले फिल्‍म्‍स से अर्जी देकर 'सालार' की टिकट की कीमतों को बढ़ाने के लिए सरकार से अनुमति ले ली है। कुल मिलाकर, रिलीज के बाद दोनों फिल्‍मों की कमाई की रेस बड़ी रोचक होने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.