बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर कमेंट को लेकर दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी, पुलिस से शिकायत करेगी पार्टी

Updated on 09-09-2024 11:30 AM
भोपाल: बीजेपी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। भाजपा का कहना है कि दिग्विजय सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा पर 'आपत्तिजनक' टिप्पणी की है। भाजपा नेता सुमित पचौरी ने पुलिस से मुलाक़ात कर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया था बयान


मामला शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयान से जुड़ा है। सिंह ने कहा था, 'केंद्र, राज्य और नगर निगम तथा स्थानीय निकाय स्तर पर ‘ट्रिपल इंजन’ वाली सरकार होने के बावजूद अगर वह (शर्मा) मुझे आतंकवादियों का सहयोगी कहते हैं और फिर भी मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, तो मैं उनकी नपुंसकता से निराश हूं।'

बीजेपी ने जताई कड़ी आपत्ति


भाजपा ने सिंह के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा का कहना है कि सिंह ने जानबूझकर शर्मा को बदनाम करने और अपने कार्यकर्ताओं को भड़काने के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है। पार्टी नेता सुमित पचौरी ने कहा, 'दिग्विजय सिंह ने खजुराहो से लोकसभा सदस्य शर्मा के खिलाफ जानबूझकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, ताकि उनकी छवि खराब हो सके और अपने कार्यकर्ताओं को गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए आंदोलन शुरू करने के लिए उकसाया जा सके। हमने सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 356, 356 (1) और 352 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।'

वीडी शर्मा का पलटवार


इस बीच, वी डी शर्मा ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सिंह न सिर्फ़ आतंकवादियों का समर्थन करते हैं, बल्कि दलितों और आदिवासियों को उनके हक़ों से वंचित रखने की कोशिश भी करते हैं। शर्मा ने कहा, 'मैं आपकी तुष्टिकरण की कोशिशों पर आपकी मर्दानगी को चुनौती देता हूं। मैं ऐसे ओछे और घटिया शब्दों का इस्तेमाल नहीं करूंगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.