"दिग्विजय केरवा में बनवा रहे बंगला,ये रिटायरमेंट का साफ संदेश":ट्वीट से कांग्रेस में बवाल- दिग्गी समर्थक बोले- तुम्हारे आका बेनकाब होंगे

Updated on 07-05-2025 10:56 AM

क्या दिग्विजय सिंह अब राजनीति से संन्यास लेने का मन बना चुके है या वो मान चुके है कि अगली बार पार्टी उनको राज्य सभा नहीं भेजेगी। 2026 में दिग्विजय सिंह की राज्य सभा सीट खाली होने वाली है, और वो भोपाल में केरवा डैम स्थित अपनी जमीन पर एक आलीशान बंगला बनवा रहे है। ठेकेदार को सख्त निर्देश है, जून 2026 से पहले बंगला बन कर तैयार हो जाना चाहिए। रिटायरमेंट का संदेश साफ है। एमपी इलेक्शन 2028 नाम के X अकाउंट से हुए इस ट्वीट के बाद दिग्विजय समर्थकों ने पलटवार करना शुरू कर दिया।

पूर्व प्रवक्ता सूरी बोले- तुम्हारा आका बेनकाब होगा दिग्विजय समर्थक और कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- समर्थ भाई यह ट्विटर अकाउंट कौन संचालित करता हैं, किसके लिए संचालित करता है। और किसके कार्यालय से संचालित होता सबको सब विदित हैं। समर्थ भाई जिसके लिए आप कांग्रेस- कांग्रेस कर रहे हों। वही सबसे ज्यादा कांग्रेस को बर्बाद करने का काम कर रहा है और मेरी बात लिख लेना बहुत जल्दी आपका आका बेनकाब होगा। इन्तजार कीजिए.....

दिग्गी के करीबी ने पूछा- ये समर्थ कौन है दिग्विजय सिंह के करीबी कांग्रेस नेता योगेन्द्र सिंह परिहार ने अमीनुल खान सूरी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- ये समर्थ कौन है? क्या वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की छवि बिगाड़ने कोई आस्तीन का साँप छुपकर वार कर रहा है? अमीनुल भाई, आप इस मामले को पूरी तरह उजागर करो।

AICC डेलीगेट ने कहा- ये अध्यक्ष जी की टीम का पुराना अकाउंट है एआईसीसी डेलीगेट और एमपी कांग्रेस लीगल सेल के पूर्व एडवाइजर अमन शर्मा ने लिखा- योगेन्द्र जी, यह कोई समर्थक नहीं बल्कि अध्यक्ष जी की PR/Social media टीम का पुराना अकाउंट है। कृपया राजा साहब तक यह बात पहुंचाएं। ये लोग मिलकर राजा साहब का रिटायरमेंट करवाने पर तुले हुए हैं। साहब को अब कुछ करना चाहिए और ऐसी चीजों को नजरंदाज नहीं करना चाहिए।

पूरी कांग्रेस उनके 74 बंगले स्थित निवास से चल रही है। कांग्रेस को युवा कांग्रेस में तबदील कर दिया गया है। इसलिए अध्यक्ष जी खाली बैठे रहते हैं। उनकी बदतमीजी की पुरानी आदत से तो सभी वाकिफ हैं।

पुरानी पोस्ट्स देखें तो अध्यक्ष जी का नाता समझ आएगा अमन शर्मा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- यह X अकाउंट, अध्यक्ष जी की PR/Social Media टीम का उस समय का अकाउंट है जब माननीय जी, अध्यक्ष नहीं हुआ करते थे। इस अकाउंट से दूसरे नेताओं और दलों के भी पोस्ट इसलिए डाले जाते हैं ताकि किसी को अध्यक्ष जी पर शक न हो। यदि इसकी पुरानी पोस्ट्स खंगालें तो समझ आएगा अध्यक्ष जी का नाता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.