देश भर में 3 करोड़ लखपती दीदी का लक्ष्य, ये मोदी का मिशन है... GST रिफॉर्म लागू होने पर क्या बोले पीएम मोदी

Updated on 22-09-2025 03:41 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। नवरात्रि के पहले दिन अरुणाचल प्रदेश दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने एक रैली में कहा कि कांग्रेस की एक पुरानी आदत है कि विकास का जो भी काम मुश्किल होता है, उस काम को वह कभी हाथ ही नहीं लगाती। कांग्रेस की इस आदत से नॉर्थ ईस्ट को बहुत नुकसान हुआ। बीजेपी ने इस अप्रोच को ही बदल दिया। इसके अच्छे परिणाम आज हम देख रहे हैं।

ईटानगर की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि हम महिला, बहनों को आगे बढ़ाने कोशिश में जुटे हैं। देशभर में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। ये एक बहुत बड़ा मिशन है, लेकिन ये मोदी का मिशन है। मुझे खुशी है कि पेमा खांडू और उनकी टीम इस मिशन को गति दे रही है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर सुनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में 5,125 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान राजधानी ईटानगर में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में #NextGenGST Reforms लागू हुए हैं। जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत हुई है। त्योहारों के इस मौसम में जनता जनार्दन को यह डबल बोनस मिला है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर अटैक का मौका नहीं छोड़ा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टियां हमेशा से यही मानती रहीं कि चूंकि अरुणाचल की आबादी कम है और लोकसभा की सिर्फ दो सीटें हैं, इसलिए इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

पीएम मोदी बोले- हमारा एक ही मंत्र है, 'नागरिक देवो भव'

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की इस मानसिकता ने न सिर्फ अरुणाचल को, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर को बहुत नुकसान पहुंचाया और यह क्षेत्र विकास में बहुत पीछे छूट गया। जब आपने मुझे 2014 में मौका दिया, तो मैंने देश को कांग्रेस की इस सोच से मुक्त करने का संकल्प लिया। हमारी प्रेरणा किसी राज्य में वोटों और सीटों की संख्या नहीं, नेशन फर्स्ट की भावना है। हमारा एक ही मंत्र है, 'नागरिक देवो भव।

कांग्रेस जिले बैकवर्ड जिला कहती थी, उन्हें हमने... पीएम मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने कहा कि जहां विकास कार्य करना चुनौती होता था, उसे कांग्रेस पिछड़ा घोषित कर भूल जाती थी। जो सीमा से सटे गांव थे, उन्हें लास्ट विलेज कहकर पल्ला झाड़ लेती थी। यही कारण है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से लोगों का पलायन होता गया। हालांकि, बीजेपी ने इस अप्रोच को ही बदल दिया। जिन्हें कांग्रेस बैकवर्ड जिला कहती थी, उन्हें हमने आकांक्षी जिला (Aspirational district) बनाया और वहां विकास को प्राथमिकता दी गई।

कांग्रेस सरकारों पर जमकर अटैक

पीएम मोदी ने कहा कि अरुणाचल के सीमावर्ती जिन गांवों को कांग्रेस लास्ट विलेज कहती थी, उन्हें हमने फर्स्ट विलेज माना। इसके अच्छे परिणाम आज हम देख रहे हैं। वाइब्रेंट विलेज की सफलता ने लोगों का जीवन आसान बनाया है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि देश में जो टैक्स इकट्ठा होता है, उसका एक हिस्सा राज्यों को मिलता है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब अरुणाचल प्रदेश को 10 साल में सेंट्रल टैक्स में से सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये ही मिले थे। वहीं बीजेपी सरकार के 10 साल में अरुणाचल को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं।

'कांग्रेस की तुलना में बीजेपी सरकार ने 16 गुना ज्यादा पैसे दिए'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा पैसा दिया है और यह सिर्फ टैक्स का हिस्सा है। हम नॉर्थ ईस्ट के आठों राज्यों को अष्टलक्ष्मी के रूप में पूजते हैं, इसलिए इस क्षेत्र को विकास में पीछे नहीं देख सकते। यहां विकास के लिए केंद्र सरकार अधिक से अधिक धन खर्च कर रही है। आज जिन परियोजनाओं की शुरुआत की गई वे डबल इंजन सरकार के दोहरे लाभ का उदाहरण हैं


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.