राधा-गोविंद के लिए आएगी हीरे-मोती से जड़ित पोशाक, इस्कॉन मंदिर पुणे देगा विशेष भेंट

Updated on 24-08-2024 01:21 PM
इंदौर। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी एक मत से स्मार्त और वैष्णव कृष्ण मंदिर में 26 अगस्त के दिन द्वापर में बने कृष्ण जन्म जैसे संयोग में मनाई जाएगी। शहर के नवीन और प्राचीन मंदिरों में पारंपरिक परंपराएं तो निभाई जाएगी साथ ही कई नवाचार भी होंगे। राधा-गोविंद मंदिर (इस्कॉन) निपानिया में राधा-गोविंद के लिए खास हीरे-मोती जड़ित लाख रुपये की पोषक मंगाई जा रही है। इसके साथ प्राचीन गोपाल, बांके, बिहारी, यशोदा माता मंदिर, रामानुजकोट मंदिर में विभिन्न स्वरूप में विशेष आयोजन होंगे।

इस्कॉन इंदौर के अध्यक्ष स्वामी महामनदास ने बताया कि हर वर्ष जन्माष्टमी पर आने वाले हजारों भक्तों में भगवान का मनोहारी स्वरूप उनके मन में बस जाता है। इसे खास बनाने के लिए इस बार तीन महिने के विशेष प्रयास से कारीगरों ने विशेष पवित्रता के रेशमी पोशाक का निर्माण किया है। इसमें लाल-पीले और हरे रंग का उपयोग किया गया है।सुनहरे रंग की बॉर्डर है। इसमें अलग-अलग रंग और आकार के मोतियों का उपयोग किया गया है।

उनको नजर नहीं लगे इसलिए नींबू की माला भी पहनाई जाएगी। मीडिया प्रभारी हरि अग्रवाल कहते है कि उत्सव में ऑस्ट्रेलिया-अमेरिका से भक्तों का आगमन शुरू हो गया है।परिसर में 10-10 हजार वर्ग फुट वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है, जहां भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेगा स्क्रीन लगाई जाएगी, जिस पर कृष्ण जन्मोत्सव के सभी प्रसंग दिखाई देंगे।

कही हर वर्ष बदलता प्रभु के जन्म का दिन तो कही कसौटी के पत्थर बनी मूर्ति

150 साल पुराने रामानुजकोट मंदिर यशवंत गंज में एक वर्ष जन्माष्टमी के दिन, उसके अगले वर्ष जन्माष्टमी के अगले दिन और तीसरे वर्ष एक महीने बाद सूर्य की संक्रांति में रोहिणी नक्षत्र होने पर अष्टमी मनती है। विजयाचार्य स्वामी इस बार 27 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

शहर का 131 साल पुराने खजूरी बाजार स्थित यशोदा माता मंदिर में माता यशोदा की गोद में भगवान कृष्ण बाल स्वरूप में है। पुजारी पं. मनीष दीक्षित बताते है कि 26 को सुबह अभिषेक, रात को महापूजा और जन्म आरती होगी। 27 को छप्पन भोग और 28 को लड्डू गोपाल के विशेष दर्शन होंगे।

252 साल पुराने राधा-कृष्ण मंदिर, आड़ा बाजार में कसौटी के पत्थर से बनी मूर्तियों का पूजन किया जाएगा। राधा-कृष्ण का पंचामृत और औषधियों से अभिषेक किया जाएगा। शहर के राजवाड़ा स्थित होलकर कालीन सरकारी गोपाल और बांके बिहारी मंदिर में भी तैयारियां शुरू हो गई है। पुजारी बालमुकुंद पाराशर ने बताया कि सुबह अभिषेक पूजन और बाल भोग लगेगा। बांके बिहारी मंदिर की तपस्विनी विमलाबाई बताती है कि फूल बंगला और शृंगार दर्शन होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.