धर्मेंद को जन्मदिन पर मिले ढेर सारे अनमोल तोहफे, फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए आंखों में आ गए आंसू

Updated on 09-12-2023 02:39 PM

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने शुक्रवार, 8 दिसंबर को अपना 88वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्हें जहां दुनियाभर से फैंस ने बधाइयां दीं, वहीं चाहने वालों ने कई अनमोल तोहफे भी भेजे हैं। शनिवार की सुबह एक्टर ने एक 38 सेकेंड का वीडियो शेयर कर इन तोहफों और प्यार के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। वह गुलाबी रंग का साफा पहने हुए हैं और उनके हाथों में एक फूल का छोटा सा गमला है। उम्र के इस पड़ाव पर फैंस के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए धर्मेंद्र वीडियो के अंत में थोड़े इमोशनल भी हो जाते हैं। उनके आंखों की कोर में आंसू झलकने लगते हैं।


धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर आपकी प्यार भरी प्रतिक्रियाओं के लिए आप सभी को प्यार।' वह वीडियो में कहते हैं, 'दोस्तों, हर जगह से, गांव से, ऐसे प्यारे-प्यारे तोहफे आए हैं। साफा आया है। मैं पहनकर देख रहा हूं। इसमें प्यार ही प्यार है। बहुत अच्छा लगता है। और सब आपका प्यार, दुआएं हैं। जीते रहो, खुश रहो, जिस तरह से आप प्यार दे रहे हैं। आपको जी-जान से प्यार देता हूं मैं भी। ओके, लव यू।'
 

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र पर लुटाया प्यार

इससे पहले शुक्रवार को दिग्गज अभिनेता ने जहां बेटे सनी देओल और अपने चाहने वालों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया था, वहीं सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी से लेकर बेटी ईशा देओल और बेटों बॉबी देओल और सनी देओल का पोस्ट भी सुर्खियों में रहा। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र पर प्यार लुटाते कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और हुए एक खास नोट भी लिखा।
इनमें से पहली तस्वीर में, धर्मेंद्र और हेमा दोनों मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में हेमा मालिनी धर्मेंद्र के गालों पर किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। जबकि इसके अलावा एक फोटो में धर्मेंद्र अपनी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ भी पोज दे रहे हैं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए हेमा ने कैप्शन में लिखा 'आज ली गई'।
 
 

धर्मेंद्र के लिए हेमा मालिनी ने लिखा प्यार भरा नोट

हेमा मालिनी ने इसके अलावा एक खास नोट भी लिखा। उन्होंने अपने पति के लिए लिखा, 'मेरे प्यारे साथी को कई और साल, खुशी, स्वास्थ्य और खुशियों भरा जन्मदिन मुबारक हो। आपका दिल जितना संभाल सके, आपको उतना प्यार मिले। जितनी खुशियां ला सके और जितना आशीर्वाद दे सके, वो सब आपको मिले। मैं बस यही कहना चाहती हूं, काश! आप यह जान पाते कि आप मेरे लिए कितने खास हैं। मेरे प्यार को जन्मदिन मुबारक हो।'
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.