धनुष ने Ex ससुर रजनीकांत के सम्मान में 'जेलर 2' के लिए टाली OM की रिलीज डेट, सूर्या के लिए भी छोड़ा रास्ता

Updated on 24-09-2026 01:43 PM
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई है और अब ये तय तारीख पर थिएटर्स में नहीं आएगी। खास बात ये है कि 'OM' की रिलीज रजनीकांत की 'जेलर 2' के ठीक एक दिन बाद होने वाली थी। धनुष ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज टालने की जानकारी देते हुए इसके पीछे रजनीकांत के प्रति सम्मान और बड़ी फिल्म के बीच आपसी समझ को वजह बताया।

राजकुमार पेरियासामी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पहले 16 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। धनुष ने ये भी साफ किया है कि फिल्म इस साल दीवाली पर भी रिलीज नहीं होगी क्योंकि सूर्या की फिल्म 'सीन' पहले ही दीवाली के मौके के लिए अनाउंस की जा चुकी है। ऐसे में मेकर्स ने लगातार बड़ी फिल्म की रिलीज और त्योहारों के दौरान सिनेमाघरों में बढ़ने वाली भीड़ से बचने का फैसला किया है। फिल्म में धनुष के साथ मलयालम सुपरस्टार ममूटी, सई पल्लवी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे।

रजनीकांत की 'जेलर 2' के लिए टाली रिलीज

धनुष ने X पर 'OM' की रिलीज टालने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। उन्होंने बताया कि फिल्म को आगे बढ़ाना आसान फैसला नहीं था, लेकिन टीम ने रजनीकांत और उनकी फिल्म 'जेलर 2' के सम्मान में यह फैसला लिया है। 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है, यानी 'OM' की पहले तय रिलीज डेट से ठीक एक दिन पहले। अनाउंसमेंट करते हुए धनुष ने कहा, 'ऐसे समय में, फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाना अपनी चुनौतियों के साथ आता है। हमारे सुपरस्टार, रजनीकांत सर, जिन्हें हम सभी ने सालों से पसंद किया है और पूजा की है, उनकी फिल्म 15 अक्टूबर को आ रही है, हमारी फिल्म से ठीक एक दिन पहले। उनके प्रति गहरे सम्मान के कारण, हमने अपनी फिल्म 'OM' की रिलीज को बाद की तारीख के लिए टालने का फैसला किया है।'

दिवाली पर भी नहीं आएगी धनुष की 'OM'

रजनीकांत की फिल्म से क्लैश टालने के बाद 'OM' की टीम ने दिवाली रिलीज का विकल्प भी छोड़ दिया है। धनुष ने बताया कि सूर्या की फिल्म 'सीन' की रिलीज डेट पहले ही दिवाली के लिए घोषित की जा चुकी है। ऐसे में मेकर्स उस तारीख पर अपनी फिल्म लाकर एक और बड़ी फिल्म से टकराव नहीं चाहते। इस फैसले को लेकर धनुष ने कहा, 'साथ ही, हम इस साल दिवाली पर भी फिल्म रिलीज नहीं करेंगे, क्योंकि उसी तारीख के लिए सूर्या सर की फिल्म की घोषणा पहले ही हो चुकी है। सही बात तो यह है कि उन्होंने अपनी तारीख पहले घोषित की थी, और हमारा मानना है कि बड़ी फिल्मों के बीच आपसी समझ होनी चाहिए और सिनेमा व इंडस्ट्री के बड़े हित को ध्यान में रखते हुए एक-दूसरे के फ़ैसलों का सम्मान करना चाहिए।'

अभी सामने नहीं आई 'OM' की नई रिलीज डेट

'OM' की नई थिएट्रिकल रिलीज डेट की अनाउंसमेंट फिलहाल नहीं की गई है। पहले कुछ रिपोर्ट्स में फिल्म के नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में रिलीज होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन मेकर्स की ओर से इन तारीखों की कोई कनफर्मेशन नहीं हुई है। ऐसे में अब दर्शकों को फिल्म की नई रिलीज डेट के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

'OM' में धनुष के साथ ममूटी समेत ये सितारे आएंगे नजर

राजकुमार पेरियासामी के डायरेक्शन में बन रही 'OM' में धनुष और मलयालम सुपरस्टार ममूटी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट में साई पल्लवी, श्रीलीला और दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी शामिल हैं। यह फिल्म धनुष और राजकुमार पेरियासामी की दूसरी बड़ी कोलैबोरेशन है। राजकुमार पेरियासामी इससे पहले नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म 'अमरन' का निर्देशन कर चुके हैं।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में धनुष को मिला डबल सम्मान

'OM' की रिलीज टलने की खबर के बीच धनुष हाल ही में अपने नेशनल फिल्म अवॉर्ड को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में हुए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन्हें फिल्म 'कैप्टन मिलर' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए स्पेशल मेंशन मिला। वहीं, धनुष के डायरेक्शन में बनी 'रायन' को बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। इस तरह इस साल धनुष को एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन के लिए भी नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
 24 September 2026
लेखक नीरज पांडे ने जमुई में छेड़छाड़ और 'मॉरल पुलिसिंग' की घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था का बचाव करने पर बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर पर नाराजगी जताई है।…
 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
Advt.