DGP ने मांगी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की रिपोर्ट:सभी SP से 10 पॉइंट्स पर मांगी डिटेल

Updated on 27-08-2024 01:34 PM

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के मामले पर डॉक्टर आक्रोशित हैं। डॉक्टरों सहित अस्पताल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा को लेकर केन्द्रीकृत कानून बनाने की मांग हो रही है। मप्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट मांगी है। कल 28 अगस्त को केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ होने वाली बैठक में यह रिपोर्ट पेश की जाएगी।

10 पॉइंटस पर SP से ये जानकारी मांगी

सभी जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए राज्य कानूनों और भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं को दंडात्मक/जुर्माने के विवरण के साथ अस्पताल परिसर के अंदर प्रमुख स्थानों पर स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में प्रदर्शित करने संबंधित कार्रवाई की गई है क्या नहीं?

जिले के सभी अस्पतालों में सुरक्षा समिति और हिंसा निवारण समिति का गठन किया गया है(सदस्यों की जानकारी सहित) या नहीं?

जिले के सभी अस्पतालों में अनावश्यक आवाजाही के नियंत्रण के लिए आम जनता और मरीजों के रिश्तेदारों के अस्पताल में प्रवेश के लिए पास व्यवस्था की कार्रवाई की गई है या नहीं?

जिले के अस्पतालों में रात्रि ड्यूटी के दौरान परिसर के विभिन्न ब्लॉक, छात्रावास भवनों और अन्य क्षेत्रों में रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सों की सुरक्षित आवाजारी का प्रावधान किया गया है या नहीं?

जिले के अस्पतालों के परिसरों, आवासीय ब्लॉक, छात्रावास, और अन्य परिसरों के सभी क्षेत्रों में लाइट की पर्याप्त व्यवस्था है या नहीं?

सभी अस्पतालों के परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन नियमित सुरक्षा गश्त, प्रायवेट गार्ड पुलिस थानों की गश्त व्यवस्था की गई या नहीं?

अस्पतालों में 24घंटे सातों दिन मानवयुक्त सुरक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है या नहीं?

अस्पतालों में नजदीकी पुलिस स्टेशन के साथ त्वरित संपर्क बनाए रखने के लिए क्या व्यवस्था अपनाई गई है या नहीं?

अस्पतालों में यौन उत्पीड़न पर आंतरिक समिति का गठन किया गया है या नहीं?

अस्पताल भवन और परिसर में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना (चालू हैं या बंद) की गई है या नहीं?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.