महारानी होकर भी साध्वी की तरह रहीं देवी अहिल्या:मस्जिदें तोड़े बिना कराया मंदिरों का निर्माण; 300 साल बाद भी मॉडल हैं फैसले

Updated on 20-05-2025 11:34 AM

देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर इंदौर में आज मंगलवार को डाॅ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक हो रही है। जिसका उद्देश्य उनके शासन काल के फैसले, नीतियों और सुशासन से लोगों को अवगत कराना है।

देवी अहिल्या बाई के शासन काल में राजस्व वसूली, पंचायतों को अधिकार, जनसुनवाई समेत ऐसे कई फैसले लिए गए, जो आज भी नजीर हैं। बिना टैक्स बढ़ाए राजस्व 75 लाख से सवा करोड़ रुपए तक पहुंचना अपने आप में मिसाल है। यही नहीं, वर्तमान सरकारों की नीतियों में शामिल सुशासन और महिला सशक्तिकरण भी उन्हीं की देन हैं।

आज हम देवी अहिल्या बाई के ऐसे ही फैसलों के बारे में बताएंगे, जिनकी बदौलत इंदौर राजाओं के नाम की जगह बहू के नाम से पहचाना जाने लगा...

महेश्वर को होलकर राज्य की राजधानी बनाया देवी अहिल्या बाई का जन्म 31 मई 1725 को औरंगाबाद जिले की बीड़ तालुका के चोंट गांव में हुआ था। 1735 में पिता मानको जी शिंदे ने इंदौर के राजा मल्हार राव होलकर के बेटे खांडेराव से अहिल्या बाई की शादी कराई। सास गौतमा बाई की मौत के कुछ सालों बाद पति खांडेराव की 1754 में भरतपुर (राजस्थान) के डींग के पास कुंभेर के किले में मौत हो गई।

ऐसे में ससुर मल्हार राव ने प्रथम महिला शासिका के रूप में देवी अहिल्या बाई होलकर को राज्य का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। उन्होंने महेश्वर को होलकर राज्य की राजधानी बनाया।

महारानी होने के बावजूद साध्वी की तरह रहीं सूबेदार मल्हार राव प्रथम के समय में अहिल्याबाई अधिकतर इंदौर में ही रहीं। ससुर और पति के रणक्षेत्र में व्यस्त होने पर वे राजकार्य भी करती थीं। युद्ध क्षेत्र में रसद और धन भेजा करती थीं। ससुर, पति और पुत्र की मृत्यु के बाद जब वे महारानी बनीं तो राजधानी को 1767 में महेश्वर ले गईं।

अहिल्या बाई होलकर विशाल राज्य का प्रशासन संभालते हुए भी साध्वी की तरह रहीं। सूर्योदय से पूर्व जागकर नर्मदा स्नान करती थीं। इसके बाद 'कामधेनु' नामक गाय का हल्दी, कुमकुम, फल-फूल से पूजन के बाद दीप-आरती करती थीं। दस्तावेजों से पता चलता है कि जिस दिन देवी अहिल्या ब्रह्मलीन हुईं, उसी दिन 'कामधेनु' गाय का भी निधन हो गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.