सड़कों के बिना गाँव का विकास संभव नहीं : मंत्री श्री डंग

Updated on 10-02-2023 06:07 PM

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पयार्वरण विभाग के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने 9 फरवरी को मंदसौर जिले के सीतामऊ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा सुबह ग्राम बनी से प्रारंभ की। बनी के बाद यात्रा कुरावन, असावती, बापच्या, गोपालपुरा, भटूनी एवं चंदवासा ग्राम पंचायत के सुदूर गाँव तक पहुँची। ग्राम चंदवासा में यात्रा का समापन हुआ। मंत्री श्री डंग ने लोगों को आश्वस्त किया कि ग्राम असावती में एप्रोच रोड निर्माण की जाँच की जाएगी। इसके साथ ही गांव में जितनी मांगे लोगों के द्वारा आ रही उन सब को पूरा किया जाएगा। ग्राम ऊरवा में नाले का निर्माण मनरेगा से किया जाएगा। विकास यात्रा के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य सहित अन्य सभी जन-प्रतिनिधि, विकास खंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, आम जन मौजूद थे।

सुवासरा क्षेत्र में हो रहे हैं अरबों के काम

विकास यात्रा के दौरान मंत्री श्री डंग ने कहा कि सड़कों के बिना गाँव का विकास संभव नहीं है। आज मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। यह सरकार के विशेष प्रयास से संभव हुआ है। सुवासरा क्षेत्र में चहुँमुखी विकास हो रहा है। शामगढ़-सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना 16 अरब 62 करोड़ रूपए की लागत से बन रही है। पीने के पानी के लिए 14 अरब 62 करोड़ की योजना पर  काम चल रहा है। सीतामऊ-कायमपुर सिंचाई परियोजना निर्माण लागत 23 अरब 76 करोड़ है। उसका भी जल्द भूमि-पूजन होगा। उज्ज्वला गैस योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएँ से निजात मिली है। गरीबों के खाते खुलवाने काम सरकार ने किया है।

किसान सम्मान निधि से किसानों को राहत मिल रही हैं। पीएम आवास योजना का लाभ सबका साथ सबका विकास के आधार पर दिया गया है। वर्ष 2024 तक गाँव में एक भी मकान कच्चा नहीं रहेगा। सबके पक्के आवास बनेंगे। बिना ब्याज के सरकार किसानों को ऋण प्रदान कर रही हैं। संबल योजना में अगर पंजीयन है, तो सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख प्रदान किए जाते हैं। इसलिए सभी लोग संबल योजना में पंजीयन करवाएँ। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को 1 हजार प्रति माह की राशि मिलेगी। जिससे महिला सशक्त होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.