लाख कोशिशों के बावजूद रावण दहन के लिए तीर नहीं चला पाईं कंगना रनौत, यूजर्स ने उड़ाया मजाक

Updated on 25-10-2023 03:42 PM
कंगना रनौत ने दिल्ली की लव कुश रामलीला में इस बार रिकॉर्ड बना दिया। लव कुश रामलीला के 50 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी महिला को रावण दहन करने का मौका मिला। लेकिन रावण दहन के दौरान कंगना के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके कारण उनकी सोशल मीडिया पर किरकिरी होने लगी। दरअसल जब कंगना ने रावण के पुतले को जलाने के लिए तीर चलाना चाहा, तो वह चला ही नहीं।

एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें Kangana Ranaut बार-बार तीर चलाने की कोशिश कर रही हैं, पर चलता नहीं है। यूजर्स ने इसी वजह से कंगना रनौत को निशाने पर ले लिया, और मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

तीन बार चलाया तीर पर नहीं चला

कंगना रनौत बहुत एक्साइटेड थीं कि उन्होंने अपने हाथों से रावण का दहन करने का मौका मिला है। लेकिन उनके इस अरमान पर पानी फिर गया, क्योंकि उन्होंने धनुष उठाया, पर तीर चला ही नहीं। कंगना ने रावण के पुतले पर तीन पार तीर चलाने की कोशिश की, पर असफल रहीं। तब लव कुश रामलीला कमिटी के एक सदस्य ने कंगना रनौत की तीर चलाने में मदद की।

'राम जैसा कोई नहीं था और कोई नहीं होगा'

रावण दहन के दौरान कंगना रनौत ने जय श्रीराम के नारे लगाए और कहा कि भगवान राम सबसे बड़े हीरो हैं, और उनके जैसा न तो कोई था और ना ही कोई होगा। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो कंगना रनौत अपनी फिल्म 'तेजस' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा कंगना रनौत 'इमर्जेंसी' में नजर आएंगी, जो 2024 में रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.