रायपुर सराफा एसोसिएशन की बैठक में कैश ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाने की मांग
Updated on
14-10-2026 01:30 PM
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा राष्ट्रीय स्तर पर पहल करने के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान नकद लेन-देन की सीमा बढ़ाने, कानूनी प्रावधानों से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों और साइबर अपराध से बचाव जैसे विषय प्रमुखता से उठाए गए।
बैठक में कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष परमानंद जैन, चेयरमैन विक्रम सिंहदेव, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष भरत जैन उपस्थित रहे।
नकद लेन-देन की सीमा 5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव एसोसिएशन ने नकद लेन-देन की मौजूदा 10 हजार रुपये की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा। इस पर अमर पारवानी ने कहा कि व्यापारियों की मांग को छत्तीसगढ़ शासन और राष्ट्रीय स्तर पर संबंधित मंचों के सामने रखने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
धारा 317 से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों का मुद्दा उठा
बैठक में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317 से जुड़े प्रावधानों को लेकर सराफा कारोबारियों की परेशानियों पर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने इन प्रावधानों के कारण कारोबार में आ रही जटिलताओं का उल्लेख करते हुए उन्हें सरल बनाने की मांग रखी। अमर पारवानी ने इस विषय को संबंधित स्तर पर उठाने और आवश्यक सुधारों के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
साइबर अपराध से बचाव पर भी चर्चा व्यापारियों ने डिजिटल लेन-देन के दौरान होने वाले साइबर अपराधों से सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। इस पर शासन के साथ समन्वय कर समाधान की दिशा में काम करने की आवश्यकता जताई गई। बैठक में सराफा व्यापार से संबंधित अन्य समस्याओं और उनके निराकरण के संभावित उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
करीब 100 सदस्यों ने लिया हिस्सा बैठक में रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम भंसाली, सचिव जितेंद्र गोलछा, कोषाध्यक्ष अनिल कुचेरिया, उपाध्यक्ष नीलेश सेठ, सह सचिव विनय गोलछा और संजय देशमुख सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा एसोसिएशन के संरक्षक भिखम कोचर और तिलोक बरड़िया, सलाहकार अशोक गोलछा, इंद्रजीत सलूजा, शांति बरड़िया, उत्तम गोलछा, सुरेश भंसाली, प्रहलाद सोनी, हरीश डागा और प्रदीप घोरपड़े भी शामिल हुए।
सिल्वर होलसेल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नवलखा, संगठन सचिव प्रवीण मालू, आकाश गोलछा तथा कार्यकारिणी समिति के महावीर मालू, विकास जैन, सौरभ कोठारी, अरुण तंवर, अभय कोठारी, संदीप मुकीम, संजय बरमत, ललित सोनी और आलोक शर्मा सहित करीब 100 सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक की जानकारी एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र गोलछा ने दी।
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…