तेज हवाओं और झमाझम बारिश से कूल-कूल हुआ दिल्ली-NCR, देश ने अन्य हिस्सों में आज कैसा रहेगा मौसम?

Updated on 26-05-2023 06:07 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बीते चार-पांच दिनों से लगातार चल रही लू और गर्मी की तपिश से लोगों को राहत मिली है। गुरुवार को तेज हवाओं और झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज ठंडा कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश वेस्टन डिस्टरबेंस के कारण हुई है और इस बारिश के कारण तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। यह बारिश का दौर आज भी जारी रह सकता है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई तक दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम सुहाना बना रहेगा।


दिल्ली-NCR में तेज बारिश

नोएडा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम 6 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगी और कुछ जगहों पर ओलो के साथ बारिश होने लगी। बारिश इतनी तेज थी के लोगों को अपने गाड़ियों की स्पीड कम करनी पड़ी। दो पहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए शरण ढूंढते नजर आए। यूं तो एनसीआर में इस बार अप्रैल और मई सामान्य से कम गर्म रहे हैं। लेकिन, बीते तीन-चार दिनों में एनसीआर के लोगों को तपिश भरी गर्मियों का सामना करना पड़ रहा था।

पंजाब, हरियाणा में बारिश से गिरा पारा

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात भर बारिश होने से तापमान गिर गया है। यहां मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट, मोहाली, एसबीएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, अंबाला, नारनौल, रोहतक, यमुनानगर, पंचकूला समेत अन्य स्थानों पर बुधवार रात को बारिश हुई। दोनों राज्यों तथा चंडीगढ़ में बुधवार तड़के भी बारिश हुई थी।

उत्तराखंड में भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कही भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

हिमाचल के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में आज और कल छिटपुट जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी। चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि के मद्देनजर किसानों को फसलों पर ओला-रोधी जाल का उपयोग करने की सलाह दी गई है और कीटनाशकों के छिड़काव के समय में बदलाव करने का सुझाव दिया गया है।

मई का अंतिम सप्ताह रहेगा खुशनुमा

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मई का अंतिम सप्ताह पूरे उत्तर भारत में सुहावना बना रहेगा। हर दिन बारिश की पूरी संभावना है। तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी जहां कुछ दिनों दिनों से तेज धूप और लू की वजह से गर्मी ने लोगों को परेशान किया है, उससे पूरी तरह राहत मिल जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.