दिल्ली एवं प्रयागराज उड़ान निरस्त, कई उड़ानें देर से पहुंचीं

Updated on 05-12-2023 12:38 PM

 भोपाल। देश के कुछ हिस्सो में मौसम खराब होने एवं आंधी, तूफान के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। सोमवार को इंडिगो की दिल्ली उड़ान संख्या 6-ई 2172 निरस्त कर दी गई। यह उड़ान शाम 4.55 बजे भोपाल आती है। हैदराबाद से भोपाल आने वाली उड़ान पौने दो घंटे देर से पहुंची। भोपाल से प्रयागराज उड़ान को भी निरस्त कर दिया गया। मुंबई की दोनों उड़ानें करीब एक घंटे की देरी से पहुंचीं। बेंगलुरू एवं अहमदाबाद उड़ान भी एक से डेढ़ घंटे तक देरी से पहुंचीं। यात्रियों को परेशान होना पड़ा। पिछले कुछ दिनों से मौसम की खराबी एवं एयर ट्रेफिक कंजेशन के कारण हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। एयरलाइंस कंपनियों को कुछ रूट पर लगातार मौसम खराब होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से उड़ानें निरस्त करनी पड़ रही हैं।


भोपाल स्टेशन से होकर जाएगी जीटी एक्सप्रेस

भोपाल आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से मिचौंग साइक्लोन के टकराने की चेतावनी के चलते ट्रेन 12615 एमजीआर चेन्नई सेन्ट्रल-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस 5 दिसंबर को तथा 12616 नई दिल्ली-एमजीआर चेन्नई सेन्ट्रल जीटी एक्सप्रेस 5, 6 एवं 7 दिसंबर को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त करने का निर्णय रेलवे ने लिया था। इसके बार रेलवे ने अब निर्णय को बदलते हुए पांच दिसंबर को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से छूटने वाली 12615 एमजीआर चेन्नई सेन्ट्रल-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस तथा सात दिसंबर को नई दिल्ली से छूटने वाली ट्रेन 12616 नई दिल्ली-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल जीटी एक्सप्रेस की सेवा बहाल रहेगी। जिसके चलते जीटी एक्सप्रेस भोपाल एवं रानी कमलापति स्टेशन पर होते हुए जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.