फाइटर के मेकर्स से नाराज हैं दीपिका पादुकोण मेकर्स का फोकस सिर्फ ऋतिक रोशन

Updated on 02-01-2024 03:12 PM

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर इस महीने 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। 250 करोड़ में बनी इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया जा चुका है, हालांकि फिल्म को कोई बज नहीं है। इससे मेकर्स चिंतिंत हैं। फिल्म के टीजर और गाने को मिले ठंडे रिएक्शन से मेकर्स ने अब प्रमोशन एक्सपेंस पर लिमिट लगा दी है। हाइप क्रिएट करने के लिए मेकर्स चाहते थे कि शाहरुख फिल्म में कैमियो करें, लेकिन उन्होंने भी इनकार कर दिया है। वहीं दीपिका पादुकोण भी मेकर्स से नाराज हैं।

शाहरुख ने क्यों किया फाइटर में कैमियो करने से इनकार?

हाल ही में आई रेडिट की रिपोर्ट के अनुसार, फाइटर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान से रिक्वेस्ट की थी कि वो फिल्म में कैमियो करें, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख फिल्म के जॉनर की वजह से इसका हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।

दीपिका पादुकोण भी हैं मेकर्स से नाखुश

रेडिट की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण भी फिल्म फाइटर के मेकर्स से नाखुश हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को चर्चा में लाने के लिए मेकर्स का पूरा फोकस सिर्फ ऋतिक रोशन पर है। टीजर के बाद भी सिर्फ ऋतिक की मामूली चर्चा हुई और दीपिका का कहीं कोई जिक्र नहीं है।

कई सेलेब्स ने प्रमोशन में मदद करने से किया इनकार

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि फिल्म फाइटर के गाने शेर खुल गए से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन गाना भी चर्चा में नहीं रहा। ऐसे में मेकर्स चाहते थे कि बैंग-बैंग सॉन्ग चैलेंज की तरह इस गाने को सेलेब्स की मदद से प्रमोट किया जाए। मेकर्स ने कई सेलेब्स से अप्रोच की थी कि वो इस गाने का इस्तेमाल कर वीडियो बनाएं, लेकिन कई सेलेब्स ने ये कहते हुए प्रमोशन से इनकार कर दिया कि वो पहले फिल्म का ट्रेलर देखना चाहेंगे। अब प्रमोशन के लिए ट्रेलर का इंतजार है।

फिल्म से नाखुश हैं स्टूडियो हेड

रेडिट के सूत्र की मानें तो टीजर और गाना रिलीज होने के बाद स्टूडियो हेड काफी नाखुश हैं। मेकर्स का मानना था कि टीजर से बज बनेगा और गाने से फिल्म चर्चा में रहेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब स्टूडियो फिल्म के प्रमोशन में ज्यादा खर्च करने से झिझक रहा है। अब मेकर्स को सिर्फ ट्रेलर और दूसरे गानों से उम्मीदें हैं।

बताते चलें कि फिल्म फाइटर को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं, जो दो ब्लॉकबस्टर फिल्में वॉर और पठान डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अहम किरदारों में हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.