अक्टूबर से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1250 रुपए, भोपाल से जारी हुआ आदेश

Updated on 23-09-2023 11:44 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख लाड़ली बहनों को अक्टूबर से 1250 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) की घोषणा के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना की राशि में वृद्धि करने के आदेश जारी कर दिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने योजना (Ladli Behna Yojana) की राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार रुपये तक ले जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने 250 रुपये अलग से दिए थे और यह घोषणा की थी कि अक्टूबर से 1000 रुपये के स्थान पर 1250 रुपये दिए जाएंगे।

आचार संहिता लगने से पहले आदेश जारी

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजना में इसके लिए संशोधन कर राशि में वृद्धि की गई है। दरअसल, अगले माह विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, उसके बाद न तो नए हितग्राही जोड़े जा सकेंगे और न ही राशि में वृद्धि हो सकेगी इसलिए विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं ताकि जब दस अक्टूबर को राशि का भुगतान हो तो कोई परेशानी न आए।

मुख्यमंत्री चौहान सीप अंबर सिंचाई परियोजना फेस 2 का आज करेंगे भूमिपूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 23 सितम्बर को सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान भैरुंदा में 312 करोड़ 45 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान 232 करोड़ 49 लाख रुपये के कार्यों का भूमि पूजन तथा 79 करोड़ 96 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इन कार्यों का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री चौहान भैरून्दा में 77 करोड़ 59 लाख की लागत से नीलकंठ पेयजल परियोजना से पेयजल प्रदाय का शुभारम्भ करेंगे। इस परियोजना में मंडी के समीप नर्मदा नदी के किनारे इंटेकवेल से जल ग्रहण कर, सौंठिया में निर्मित जल शोधन संयंत्र में जल शुद्धिकरण उपरांत कुल 26 आरसीसी उच्चस्तरीय टंकियों के माध्यम से भैरुंदा विकासखण्ड के 44 ग्रामों के लगभग 6374 घरेलू नल कनेक्शनों के द्वारा लगभग 39.608 जनसंख्या को शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान एक करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से नीलकंठ में घाट निर्माण कार्य तथा 81 लाख रुपये की लागत से मण्डी में घाट निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.