मूक-बधिरों को सांकेतिक भाषा में मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा, जेपी अस्पताल में हुई शुरुआत

Updated on 18-10-2023 12:29 PM

भोपाल। जयप्रकाश अस्पताल में मंगलवार से मूक-बधिरों के लिए सांकेतिक भाषा में स्वास्थ्य सेवा देने की शुरुआत हुई। इसे वीडियो रिले सर्विसेज (वीआरएस) कहते हैं। डेफ कैन फाउंडेशन भोपाल ने साइनएबल कम्युनिकेशन प्रा. लि. बेंगलुरु के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की है। इसके जरिये मूक-बधिर सीधे बार कोड स्कैन कर संवाद कर सकेंगे। दूसरी ओर बैठा व्यक्ति उस संवाद को यहां उपस्थिति डाक्टरों को समझाएगा, जिससे मूक-बधिरों को इलाज में मदद मिल सकेगी।

बेंगलुरु की यह कंपनी भारत में पहली बार किसी सरकारी अस्पताल में वीआरएस की शुरुआत कर रही है। इससे जुड़ने के लिए परिसर में दस बार कोड लगाए गए हैं। आगे इनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जेपी अस्पताल में हर माह करीब 100 मूक-बधिर उपचार कराने के लिए पहुंचते हैं।

ऐसे काम करता है वीआरएस

सबसे पहले फोन से क्यूआर कोड को स्कैन करना है। क्यूआर कोड स्कैन होते ही अपना आडियो और कैमरा को स्वीकृति (अलाऊ) देना है। उसके बाद नाम हिंदी या अंग्रेजी में लिखना है। ज्वाइन ए मीटिंग पर क्लिक करते ही काल बेंगलुरु में बैठे अनुवादक से कनेक्ट हो जाएगा। फिर मूक-बधिर अपनी समस्या अनुवादक को बताएगा और अनुवादक काल से डाक्टर को समस्या के बारे में बताएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.