रुपयों के लेनदेन को लेकर युवक पर जानलेवा हमला

Updated on 07-11-2023 11:37 AM

भोपाल। ऐशबाग इलाके में रविवार को एक युवक ने अपने साथ काम करने वाले युवक पर रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान पेपर कटर से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

दो हजार रुपये को लेकर हुआ था विवाद

ऐशबाग थाना पुलिस के मुताबिक बागउमराव दुल्हा निवासी अल्ताफ मंसूरी पुत्र शाहिद मंसूरी (23) कांच के फ्रेम बनाने का काम करता है। उसके साथ अफसर नाम का शख्स भी काम करता है। रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अल्ताफ माली मार्केट कलारी के पास 50 वर्षीय अफसर से रुपये लेने पहुंचा था। उसे कांच फ्रेमिंग का काम करने के दो हजार रुपये अफसर से लेना थे। जब अल्ताफ ने अफसर से अपने हिस्से के दो हजार रुपये मांगे तो अफसर ने पैसा देने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब अल्ताफ ने विरोध किया तो अफसर ने उस पर पेपर कटर से हमला कर दिया। इस हमले में अल्ताफ के कान, हाथ व गर्दन के पास गंभीर चोट आई। हमला करने के बाद अफसर वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस

इधर, हमले के बाद घायल अल्ताफ को उसके स्वजन ने हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल की पत्नी रिया मंसूरी की शिकायत पर आरोपित अफसर के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.