हमीदिया अस्पताल में बैग में बंद मिला दो दिन की बालिका का शव

Updated on 21-10-2023 12:41 PM

भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अस्पताल की छठवीं मंजिल पर लोगों के कुर्सी के नीचे लावारिस बैग रखा देखा। तलाशी लेने पर उसमें से एक दो दिन की नवजात बालिका का शव बरामद किया गया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बैग अस्पताल के ब्लाक वन में छठवें फ्लोर पर स्थित गायनी डिपार्टमेंट के वार्ड में कुर्सी के नीचे रखा मिला था। सबसे पहले एक सफाईकर्मी की नजर इस पर पड़ी। इसके बाद उसने वहां मौजूद स्टाफ को इसके बारे में खबर की। स्टाफ ने जब बैग को खोला तो उसमें एक नवजात बच्ची मृत अवस्था में थी। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना कोहेफिजा थाना पुलिस को दी। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालकर अज्ञात आरोपित के बारे में सुराग जुटा रही है।

छठवीं मंजिल पर कुर्सी के नीचे रखा था बैग

कोहेफिजा थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बजे अस्पताल की छठवीं मंजिल पर एक कुर्सी के नीचे बैग बरामद किया गया। बैग को खोलकर देखने पर उसमें दो दिन की नवजात का शव रखा पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी के फुटेज से बैग को वहां पहुंचाने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.