बहूरानी कटरीना कैफ ने मजे से मनाया ससुर शाम कौशल का बर्थडे, पति, सास और देवर के साथ भी शेयर की फोटो

Updated on 24-11-2023 03:07 PM
कटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इसके अलावा, वह परिवार को साथ लेकर चलने वाली औरत भी हैं। कटरीना अपने परिवार के लोगों पर प्यार बरसाने में कभी पीछे नहीं होती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ससुर और विक्की कौशल के पिता शाम कौशल को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पूरे कौशल परिवार की एक तस्वीर भी शेयर की। फोटो में ये चारों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

24 नवंबर को Katrina Kaif ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने ससुर और एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह, विक्की कौशल, उनकी मां, शाम कौशल और सनी कौशल एक लाइन में खड़े हैं। इसमें शाम को केक काटते हुए देखा जा सकता है। कटरीना ने इसे कैप्शन दिया, 'हैप्पी बर्थडे पापा।'

कटरीना कैफ का वर्कफ्रंट

कटरीना को हाल ही में एक्शन थ्रिलर 'टाइगर 3' में सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ देखा गया था। फिल्म में, उन्होंने जोया की भूमिका निभाई है। रिलीज़ होने के बाद यह एक बड़ी हिट साबित हुई है। इसके बाद वह श्रीराम राघवन की थ्रिलर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म पहले दिसंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज अगले साल जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

कटरीना के आने से क्या हुआ

'पिंकविला' के साथ बातचीत में विक्की ने कटरीना की तारीफ की और उन्हें एक प्यारी इंसान बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इसे कैसे कहूं लेकिन उसके साथ जिंदगी जीना और नई चीजों की खोज करना मजेदार है।' इसके बाद एक्टर ने कहा कि उन्होंने कभी भी ज्यादा ट्रैवेल नहीं किया है, लेकिन कटरीना के आने के बाद से सबकुछ बदल गया है। विक्की अब बहुत अधिक ट्रैवेल कर रहे हैं। विक्की ने कहा, 'आपको एक-दूसरे के बारे में बहुत सी नई चीजें शेयर करने को मिलती हैं, इसलिए यह बेहद खूबसूरत है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.