बेटी ईशा देओल ने लिखा- डार्लिंग पापा, सनी और बॉबी ने भी जन्मदिन की बधाइयां दी

Updated on 08-12-2023 02:48 PM

आज यानी 8 दिसंबर को धर्मेंद्र ने अपना 88वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बेटी ईशा देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पिता धर्मेंद्र के साथ खूबसूरत फोटज शेयर की। पहली फोटो में दोनों गले मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में धर्मेंद्र बेटी ईशा के माथे पर किस करते दिख रहे हैं। कैप्शन लिखा- मेरे 'डार्लिंग पापा' को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाइयां। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। ईशा के इस पोस्ट पर बॉबी देओल ने हार्ट इमोजी बनाया।

सनी देओल ने भी पिता धर्मेंद्र के बर्थडे पर पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में सनी और धर्मेंद्र एक जैसी कैप लगाए और ब्लैक जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथ में स्टील का ग्लास भी है। सनी ने कैप्शन लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा, लव यू।

बॉबी देओल ने भी पिता के साथ फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा- आपको सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। भाग्यशाली हूं कि आपका बेटा हूं। हाल ही में बॉबी देओल 'एनिमल' फिल्म में दिखाई दिए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन करती नजर आ रही है और इस फिल्म के लिए बॉबी को बहुत तारीफें भी मिल रही हैं।

हेमा मालिनी ने लिखा- मेरे लिए आप बहुत खास हैं
धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने एक्स(ट्विटर) पर उन्हें विश किया। उन्होंने लिखा- मेरे सबसे प्यारे जीवन साथी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें। मैं बस इतना चाहती हूं कि भगवान आपको सारी खुशियां, सारा प्यार और आप पर सदा अपना आशीर्वाद बनाए रखे। मुझे आशा है कि आप देख सकते हैं कि आप मेरे लिए कितने खास हैं। मेरे प्यार को जन्मदिन मुबारक हो।

धर्मेंद्र करण जौहर की फिल्म में नजर आए थे
धर्मेंद्र हाल ही में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखे थे। यह फिल्म करण जौहर के बैनर तले 28 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र और शबाना आजमी का एक किसिंग सीन था। यह सीन सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था।

हालांकि जब धर्मेंद्र से इस सीन को लेकर बात की गई, तो उन्होंने कहा- सुना है कि मैंने और शबाना ने पब्लिक को सरप्राइज कर दिया है, साथ ही हमें सराहा भी गया है। मुझे लगता है कि लोग फिल्म में इस सीन को एक्सपेक्ट नहीं कर रहे थे इसलिए इसका इम्पैक्ट काफी गहरा हुआ। आखिरी बार मैंने 'लाइफ इन ए मेट्रो' में नफीसा अली को किस किया था। इसे भी पब्लिक ने एप्रीशिएट किया था।

उन्होंने आगे कहा- जब करण ने हमें यह सीन समझाया तो हम एक्साइटेड नहीं हुए। हमनें यह महसूस किया कि यह कुछ ऐसा है जिसकी इस फिल्म में डिमांड है। यह सीन फिल्म में जबरदस्ती नहीं ठूंसा गया है। साथ ही मुझे लगता है कि रोमांस की कोई एज नहीं होती। दो लोग अपनी एज की परवाह किए बिना भी किस करके एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जता सकते हैं। यह एक बहुत ही एस्थेटिक शॉट था और इसे फिल्माने में मुझे और शबाना को कोई तकलीफ नहीं हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.