खतरनाक गेंदबाज ब्रेट ली के नाम है ये घटिया रिकॉर्ड, बल्लेबाजों को डराने वाला शर्मिंदा होगा!

Updated on 08-11-2024 03:47 PM
नई दिल्ली: एक वक्त था जब क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम ब्रेट ली हुआ करता था। उनकी तेज रफ्तार वाली गेंदों के आगे बड़े-बड़े सूरमाओं की टांगे कांपने लगती थीं। गेंद हाथ से निकलने के बाद किसी रॉकेट की रफ्तार से बल्लेबाज के पास पहुंचती और उसके पास शॉट खेलने के लिए इतना कम वक्त होता था कि कई बार तो अपने शरीर पर ही गेंद खा लेता था। आज यह रफ्तार का बादशाह आज 47 साल के हो गए। वह 8 नवंबर, 1976 को जन्मे थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में आते ही छा गए थे ब्रेट ली


ब्रेट ली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के खिलाफ दिसंबर 1999 में मेलबर्न टेस्ट में इंटरनेशनल करियर का आगाज किया। इसके बाद 2000 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे खेला तो 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। आखिरी टेस्ट 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ, जबकि वनडे 2012 में इंग्लैंड और टी20 इंटरनेशनल वेस्टइंडीज के खिलाफ 2012 में खेला।

बड़े-बड़े बल्लेबाजों के लिए खौफ थे


उनके नाम क्रिकेट की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है। एक तो ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचें दूसरी उनकी तेज रफ्तार। अगर ऑस्ट्रेलिया में मैच होता था तो बल्लेबाजों की शामत आती थी। शायद ही दुनिया का कोई बल्लेबाज ब्रेट ली के खिलाफ बैटिंग करना चाहता रहा होगा। उनके नाम 76 टेस्ट में 310, 221 वनडे में 380 और 25 टी20 इंटरनेशनल में 28 विकेट दर्ज हैं।


वनडे में ब्रेट ली के नाम है सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड


एक मामले में ब्रेट ली हालांकि एक रिकॉर्ड ऐसा है कि वह सोचकर भी शर्मिंदा होंगे। जिस गेंदबाज के आगे धाकड़ बल्लेबाजों की हालत खराब हो जाती थी वह अपने देश के लिए वनडे में सबसे अधिक रन खाने वाले गेंदबाज हैं।


वनडे करियर में सबसे अधिक रन खाने वाले ऑस्ट्रेलियाई


जी हां, ब्रेट ली ने 221 मैचों में 217 पारियों में 1864.1 ओवर यानी 11185 गेंदें फेंकीं। इस दौरान उन्होंने 8877 रन खर्च किए। यह किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की ओर से खर्च किए गए सबसे अधिक रन हैं। ग्लेन मैक्ग्राथ ने 250 वनडे खेले, जबकि उन्हें ली से कम 8391 रन पड़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.