दिल्ली में साइक्लिंग की स्प्रिंट और इंडिविजुअल पर्सुट स्पर्धाएँ हुईं

Updated on 04-02-2023 05:06 PM

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की ट्रेक साइक्लिंग स्पर्धाओं के दूसरे दिन आज स्प्रिंट और इंडिविजुअल पर्सुट की स्पर्धाएँ दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के साइक्लिंग वेलोड्रोम में हुई। राजस्थान के लव कुमार यादव इन गेम्स में साइक्लिंग के अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन कर उभरे और उन्होंने प्रतियोगिता के प्रारंभिक दो दिन में तीन स्वर्ण पदक अर्जित किए।

शुक्रवार को हुए मुकाबलों में मध्यप्रदेश के तन्मय साहू ने 200 मीटर पुरूष स्प्रिंट में और शैलकुमारी ने 2 किलोमीटर महिला इंडिविजुअल पर्सुट में चुनौती प्रस्तुत की।

स्पर्धाओं के परिणाम

पुरूष वर्ग में 200 मीटर स्प्रिंट में लव कुमार यादव ने स्वर्ण पदक जीता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का ये उनका तीसरा स्वर्ण पदक था। वे गुरूवार को टीम स्प्रिंट और 1000 मीटर रेस में भी स्वर्ण जीत चुके हैं।

200 मीटर स्प्रिंट में कर्नाटक के संपथ पासमेल को रजत और झारखंड के अमीर रियाज को कांस्य पदक प्राप्त हुए। पुरूष वर्ग में 3 किलोमीटर इंडिविजुअल पर्सुट रेस में नीरज कुमार ने हरियाणा को स्वर्ण पदक, विवान सपरू ने महाराष्ट्र को रजत और खेता राम चीगा ने राजस्थान को कांस्य पदक दिलाया। महिला वर्ग में 2 किलोमीटर इंडिविजुअल पर्सुट में हरियाणा की हिमांशी सिंह ने स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र की पूजा दानोले ने रजत और राजस्थान की रवीना बिश्नोई ने कांस्य पदक जीते।

विशिष्ट अतिथियों ने किया पुरस्कार वितरण

पुरस्कार समारोह में विशेष अतिथि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक, उत्तरी क्षेत्र श्री राजेश यादव और महानिरीक्षक, कार्मिक श्री अंशुमान यादव ने विजेताओं को पदक प्रदान किए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा एवं समन्वय, म.प्र. भवन श्री साईं मनोहर सहित भारतीय खेल प्राधिकरण, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और मध्यप्रदेश साइक्लिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। विजेताओं को जनजातीय पेंटिंग सोवीनियर, मध्यप्रदेश पर्यटन के पब्लिसिटी बैग और गिफ्ट वाउचर भी प्रदान किए।

चार फरवरी को होने वाली स्पर्धाएँ

साइक्लिंग वेलोड्रोम में 4 फरवरी को पुरूष और महिला वर्गों में कीरिन रेस की स्पर्धाएँ होंगी। ट्रेक साइक्लिंग में कीरिन स्पर्धा सबसे रोचक होती है, जिसमें प्रतिभागी एक मोटर चालित पेसर के पीछे रेस करते हैं। कीरिन के फाइनल मुकाबले के साथ ही कल दिल्ली में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की ट्रेक साइक्लिंग स्पर्धाओं का समापन हो जाएगा। गेम्स की रोड साइक्लिंग स्पर्धाएँ जबलपुर में 8 और 9 फरवरी को होंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.