त्योहारों के मौसम में स्टेशनों पर भीड़, टिकट बुकिंग और लंबी वेटिंग लिस्ट बना सिरदर्द

Updated on 11-08-2025 01:16 PM
 भोपाल। रक्षाबंधन का त्योहार समाप्त होते ही अपने कार्यस्थलों पर लौटने वालों की भीड़ से ट्रेनों में भारी मारामारी मच गई है। रविवार शाम से ही भोपाल स्टेशन और अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आरक्षित सीटें मिलना बेहद मुश्किल हो गया है और कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

यात्रियों की दिक्कतें बढ़ी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता है। हालांकि, इस बार भोपाल रेल मंडल में केवल आरकेएमपी-रीवांचल स्पेशल ट्रेन ही चलाई गई, जबकि अन्य रूटों पर रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन नहीं जोड़ी गई। इससे यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।

आरक्षण की मारामारी

त्योहार पर अपने घर गए लोग अब सोमवार से वापस लौटने लगे हैं, जिसके चलते ट्रेनों में भारी भीड़-भाड़ देखी जा रही है। रेलवे के मुताबिक, जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे, लेकिन फिलहाल आरक्षण की मारामारी कम होने के आसार नहीं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.