क्राइम-डिटेक्टिव सीरीज 'पी.आई. मीना' का रिलीज हुआ ट्रेलर, साजिशों के ताने-बाने में फंसी तान्या मानिकतला

Updated on 31-10-2023 03:36 PM
अमेजन प्राइम वीडियो की अपकमिंग वेब सीरीज 'पी.आई. मीना' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अरिंदम मित्रा और देबालॉय भट्टाचार्य द्वारा निर्देशित ये वेब सीरीज जासूसी से जुड़ी है। इसमें परमब्रत चट्टोपाध्याय, जिशु सेनगुप्ता, विनय पाठक और जरीना वहाब के साथ-साथ तान्या मानिकतला मुख्य किरदार में हैं। आइए दिखाते हैं आपको 'पी.आई. मीना' का ट्रेलर।

'पी.आई. मीना' आठ-एपिसोड्स वाली सीरीज है, जिसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है। अगर आप भी जासूसी से जुड़ी फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं तो ये आपको पसंद आ सकती है।

कब और कहां देखें PI मीना

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमजेन प्राइम पर ये दुनियाभर में 3 नवंबर 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम होगी। जिन यूजर्स के पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन है, वही इसका लुत्फ उठा पाएंगे।

'पी.आई. मीना' का ट्रेलर

यह ट्रेलर दर्शकों को एक रहस्यमय सफर पर ले जाता है। जहां प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर मीनाक्षी अय्यर उर्फ पी.आई. मीना (तान्या माणिकतला) अपने करीब आने वाले किसी भी व्यक्ति की दुनिया को बर्बाद कर देने वाली एक साज़िश की गहराईयों तक चली जाती है। जब मुश्किलों में फंसी युवा मीना उस हादसे की तहकीकात करना शुरू करती है तो सब उथल-पुथल हो जाता है। उसे इस बात का जरा भी अहसास नहीं होता है कि वह एक साजिश में इतना ज़्यादा फंस जायेगी।

क्राइम-डिटेक्टिव सीरीज के बारे में कलाकार क्या बोले

क्राइम-डिटेक्टिव सीरीज में काम करके तान्या माणइकतला की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस किरदार को प्ले करके काफी खुश हैं। इस सीरीज की कहानी दर्शकों को यकीनन काफी पसंद आएगी। जहां कई मोड़, सस्पेंस और शानदार कलाकारी फैंस को देखने को मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.