भोपाल में अवैध डेयरी से गोकशी का खुलासा, दो गायों के सिर और एक क्विंटल से ज्यादा गोमांस बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Updated on 19-08-2025 02:37 PM
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र के कम्मू के बाग में संचालित एक अवैध डेयरी से गोकशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस की छापेमारी में डेयरी से दो गायों के सिर और एक क्विंटल से अधिक गोमांस बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों के खिलाफ रासुका लगाने और उनकी अवैध डेयरी व मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की। अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डेयरी संचालक 65 वर्षीय जब्बार और उसके 40 वर्षीय बेटे रूसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ऐशबाग थाना प्रभारी विजयबहादुर सिंह सेंगर ने बताया कि सोमवार तड़के गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर गायों के सिर, गोमांस और अन्य सामग्री बरामद की गई। साथ ही यह भी सामने आया कि डेयरी नगर निगम में पंजीकृत नहीं थी।

हिंदू संगठनों का दावा

हिंदू संगठनों ने दावा किया है कि उन्होंने ही गौ तस्करों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। विहिप के जिला विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने लोडिंग ऑटो का पीछा किया और उसे रायसेन रोड से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि अवैध डेयरी से बरामद सामग्री को गायों के पीएम के लिए भेजा गया था। हालांकि पीएम के लिए निजी ऑटो का इस्तेमाल किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.