अरबपति हैं देश के सबसे महंगे डायरेक्टर एसएस राजामौली, ये है फीस से लेकर रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्मों की लिस्ट

Updated on 10-10-2023 02:09 PM
एसएस राजामौली, आज सफलता का दूसरा नाम बन चुके हैं। 10 अक्टूबर को 50वां बर्थडे मना रहे एसएस राजामौली आज जिस फिल्म को हाथ लगा दें, वह सोना उगलने लगती है। अपने 23 साल के करियर में एसएस राजामौली ने 12 फिल्में बनाईं, और सभी हिट रही हैं। इन्होंने कमाई के साथ-साथ अन्य रिकॉर्ड बनाए। 'बाहुबली', RRR और 'मगधीरा' जैसी फिल्में बना चुके एसएस राजामौली आज देश के सबसे महंगे डायरेक्टर हैं। आज वह अरबों की संपत्ति के मालिक हैं, पर कभी परिवार ने पैसों की तंगी देखी थी।

एसएस राजामौली का पूरा नाम और परिवार

एसएस राजामौली एक ऐसी शख्सियत हैं कि वह जिस एक्टर को अपनी फिल्म में मौका दें, वह स्टार बन जाता है। एसएस राजामौली 10 अक्टूबर 1973 में कर्नाटक के मैसूर जिले के तेलुगू परिवार में जन्मे। उनके पिता वी. विजेन्द्र प्रसाद जाने-माने स्क्रीन राइटर हैं और मां घर का काम संभालती हैं। एसएस राजामौली का पूरा नाम कोडुरी श्रीसेला श्री राजामौली है। बताया जाता है कि एक बार राजामौली की मां जब भगवान शिव के श्रीशैलम मंदिर गईं, तो उन्हें रात को एक सपना आया था। उसी के बाद एसएस राजामौली पैदा हुए। तब मां ने उनका नाम कोडुरी श्रीसेला श्री राजामौली रखा।

परिवार पर आर्थिक तंगी, 20 की उम्र से किया काम

एसएस राजामौली आज बेहद अमीर हैं, पर हमेशा से ऐसा नहीं था। राजामौली का परिवार करीब 360 एकड़ जमीन का मालिक था। लेकिन पिता और चाचा पर फिल्में बनाने का ऐसा जुनून सवार था कि उन्होंने सारी जमीन फिल्मों के लिए बेच डाली। जो पैसा मिला, वह फिल्में बनाने में लगाया, जिनमें से कई बुरी तरह पिट गईं। इस तरह परिवार पर आर्थिक तंगी का साया पड़ गया। परिवार की ऐसी स्थिति देख एसएस राजामौली ने कम उम्र में ही काम करने की ठान ली थी।

राजामौली ने 20 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया और कड़ी मेहनत से अपनी व परिवार की तकदीर बदल डाली। फिल्म एडिटर के. वेंकटेश्वर राव के साथ रहकर उन्होंने बतौर ट्रेनी काम किया। फिर पिता को डायरेक्शन में असिस्ट किया और इसके बाद स्क्रिप्ट लिखने का काम करने लगे। साल 2001 में एसएस राजामौली ने फिल्म 'स्टूडेंट नंबर 1' से कदम रखे और छा गए। यह फिल्म हिट रही थी।

राजामौली की फिल्में और उनके रिकॉर्ड

एसएस राजामौली की जिन फिल्मों ने रिकॉर्ड बनाए, इनमें 'मगधीरा', 'यामाडोंगा', 'आरआरआर', 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' जैसी फिल्में शामिल हैं।

1. मगधीरा

'मगधीरा' में राजामौली ने काजल अग्रवाल और राम चरण को डायरेक्ट किया था। 2009 में आई यह फिल्म तब थिएटर्स में एक हजार दिनों तक चली थी। यह उस वक्त साउथ की सबसे हिट फिल्म रही थी और दो नेशनल अवॉर्ड भी जीते थे। साथ ही यह जापान में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही थी।

2. यामाडोंगा

साल 2007 में आई इस फिल्म में जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे। यह तब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

3. ईगा

एसएस राजामौली 2012 में 'ईगा' फिल्म लेकर आए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। इसे 'रिंगर' ने 25 बेस्ट फॉरेन फिल्म्स ऑफ द डेकेड की लिस्ट में शामिल किया था। यह 2012 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। साथ ही इसने दो नेशनल अवॉर्ड समेत टोरंटो ऑफ्टर डार्क फिल्म फेस्टिवल में 9 अवॉर्ड जीते थे।

4. बाहुबली

साल 2015 में एसएस राजामौली 'बाहुबली' लेकर आए थे, जो भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। साथ ही यह 2015 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म रही। 'बाहुबली' अभी दुनिया की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। 'बाहुबली' पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 75 करोड़ रुपये कमाए थे, जो आजतक एक रिकॉर्ड है। इसी फिल्म ने पैन इंडिया ट्रेंड की शुरुआत की थी।

5. बाहुबली 2

एसएस राजामौली फिर 'बाहुबली 2' लेकर आए, जो 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 1800 करोड़ की कमाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। यह फिल्म साउथ की सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी जाती है। साथ ही यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। इसने तीन नेशनल अवॉर्ड जीते थे।

6. RRR

फिल्म RRR को कैसे भुलाया जा सकता है, जिसकी बदौलत देश को ऑस्कर अवॉर्ड मिला? इस फिल्म ने करीब 18 रिकॉर्ड बनाए थे, जिसमें जापान में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म, 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म और हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म जैसे रिकॉर्ड शामिल हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 1230 करोड़ रुपये कमाए।

राजामौली की नेट वर्थ, फीस और आने वाली फिल्में

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसएस राजामौली की 2023 में नेट वर्थ एक हजार करोड़ रुपये यानी करीब 10 अरब है। वह एक फिल्म के लिए 100-200 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। एसएस राजामौली अब अपनी नई फिल्म 'मेड इन इंडिया' को लेकर चर्चा में हैं, जो भारतीय सिनेमा पर एक बायोपिक है। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म है, जिसका नाम फिलहाल SSMB29 रखा गया है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.