अतिक्रमणकारियों से हुई निगमकर्मियों की बहस:पांच दिन पहले जिसका सामान जब्त किया वह अतिक्रमणकारी फिर जमा

Updated on 22-05-2025 12:09 PM

आपका सामान 5 दिन पहले भी जब्त किया गया था। आज फिर सामान सड़क पर लगाकर खड़े हो गए। आप लोग मानते क्यों नहीं? जहांगीराबाद इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नगर निगम कर्मचारियों और अतिक्रमणकारियों के बीच इसी तरह बहसबाजी हुई। टीम ने पात्रा पुल पर 4 प्याज और सब्जी की गाड़ियां ट्रैफिक पुलिस की मदद से जब्त कीं। लिली टॉकीज चौराहा से 5 दोपहिया और 3 चार पहिया वाहन भी जब्त किए।

अतिक्रमण अधिकारी सृष्टि भदौरिया ने बताया कि बुधवार को जहांगीराबाद इलाके में ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सड़कों, फुटपाथों, कॉरिडोर और सार्वजनिक जगहों पर कार्रवाई की गई। सड़क पर खड़े 5 दोपहिया वाहन के साथ सब्जी वाले वाहन भी जब्त किए। इनके खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है।

लेकिन फिर से सड़क पर आ जाते हैं। इससे ट्रैफिक की समस्या होती है। इसके अलावा करोंद, कैलाश नगर, हरी मजार, अशोका गार्डन, सोनिया कॉलोनी, एमपी नगर जोन-1, कान्हा टावर, पारस सिटी, गुफा मंदिर रोड, ईदगाह हिल्स नीलकंठ कॉलोनी, हमीदिया अस्पताल गेट नंबर-2, शाहजहांनाबाद, 11 मील, अवधपुरी, पूर्वांचल कॉलोनी, आनंद नगर हथाईखेड़ा, नेहरू नगर, भदभदा रोड, पंचशील नगर, मनीषा मार्केट, कटारा हिल्स, अमलतास कॉलोनी, होशंगाबाद रोड, इंडस टाउन में भी कार्रवाई की गई।

करोंद पलासी क्षेत्र में मकानों के सामने बने 5 अवैध चबूतरे तोड़े। हरी मजार के पास से अवैध रूप से पार्क किए गए 3 चारपहिया वाहन, सोनिया गांधी कॉलोनी में अवैध रूप से खड़ा ऑटो, अवधपुरी में नाली पर से कब्जे हटाए। लिली टॉकीज के पास सड़क​ पर खड़े वाहनों को जब्त किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.